मौलाना शाहबुद्दीन रजवी ने महिला आरक्षण बिल का स्वागत किया तो वहीं दूसरी ओर उन्होंने मुस्लिम महिलाओं को की सियासत से दूर रहने की नसीहत

Date:

बरेली :ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रमुख मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना शाहबुद्दीन रजवी बरेलवी ने एक तरफ जहां महिला आरक्षण को लेकर प्रधानमंत्री मोदी और सरकार के प्रयासों की जमकर सराहना की है, वहीं दूसरी ओर उन्होंने मुस्लिम महिलाओं को सियासत से दूर रहने की नसीहत की .मौलाना ने महिला आरक्षण का समर्थन किया, वहीं मुस्लिम महिलाओं की सियासत में एंट्री को लेकर उन्होंने बिल्कुल अलग दृष्टिकोण रखा. मौजूदा राजनीति को महिलाओं के लिए प्रतिकूल बताते हुए मौलाना ने कहा कि मुस्लिम महिलाओं को राजनीति से दूर ही रहना चाहिए.मौलाना शाहबुद्दीन रजवी ने सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार महिलाओं को आगे लाने का शानदार काम कर रही है. उन्होंने कहा, “33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू होने के बाद महिलाएं मजबूती से चुनाव लड़ सकेंगी और सियासत में अपनी भागीदारी दर्ज करा सकेंगी. यह कदम निश्चित तौर पर महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा और सकारात्मक प्रयास है, जिससे आने वाले समय में संसद और विधानसभाओं में उनकी भागीदारी बढ़ेगी.मौलाना रजवी ने इस मुद्दे को धार्मिक नजरिए से जोड़ते हुए कहा कि इस्लाम महिलाओं को पूरा सम्मान और सुरक्षा देता है. उनके अनुसार, मजहब महिलाओं को घर की जिम्मेदारियों के साथ एक सुरक्षित माहौल में रहने की सलाह देता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे

सीएम धामी ने उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड को भंग करने का ऐलान किया

हरिद्वार में संतों के बीच आयोजित कार्यक्रम को संबोधित...

नई दिल्ली में अजीत डोभाल से मुस्लिम डेलिगेशन की अहम मुलाकात

शनिवार को दिल्ली में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल...

सेंट एलोसियस स्कूल में मासिक धर्म स्वच्छता और एचपीवी टीकाकरण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

(फजलुर्रहमान) ​बांगरमऊ, उन्नाव। क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सेंट एलोसियस स्कूल...

राजनीतिक साजिश है, हम असली दस्तावेज दिखाएंगे’- यूनुस शेख 

ठाणे एआईएमआईएम की मुंब्रा कॉर्पोरेटर सहर शेख के पिता...