कांग्रेस सावरकर सावरकर और बीजेपी नेहरू नेहरू करना बंद करे:उद्धव ठाकरे

Date:

मुंबई:महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि मैं कांग्रेस और बीजेपी दोनों को कहना चाहता हूँ- कांग्रेस सावरकर सावरकर और बीजेपी नेहरू नेहरू करना बंद करे। अतीत में क्या हुआ उस पर बात करने के बजाए हमें इस पर ध्यान देना चाहिए की आगे हम क्या कर सकते हैं। दोनों ने अपने अपने काल में जो किया वह किया वह उनकी जगह सही है। इसलिए पीएम मोदी भी अब नेहरू के नाम की रट ना लगाये।उद्धव ठाकरे ने कहा- “वीर सावरकर को लेकर मैं कहता हूँ उन्हें भारत रत्न क्यों  ना दिया जाये? देना ही चाहिए। देवेंद्र फडणवीस सीएम थे तब उन्होंने वीर सावरकर को भारत रत्न देने की मांग को लेकर पीएम मोदी को पत्र भी लिखे थे। फिर भी वीर सावरकर को भारत रत्न नहीं दे रहे। आज भी वही सीएम है जब उनकी माँग पर गौर नहीं किया जा रहा है तो बीजेपी को वीर सावरकर पर बोलने का हक नहीं है।पूर्व मुख्यमंत्री शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे शीतकालीन सत्र में भाग लेने के लिए मंगलवार को नागपुर पहुचे। नागपुर में प्रेस कॉन्फ़्रेंस करते हुए उद्धव ठाकरे ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने कहा कि वीर सावरकर को भारत रत्न देना चाहिए। उद्धव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी उन्हें भारत रत्न क्यों नहीं दे रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे

सर्वधर्म रोज़ा इफ्तार के माध्यम से दिया गया आपसी एकता और भाईचारे का पैगाम 

मुंबई :मुस्लिम भाईयों के पवित्र रमज़ान महीने के अवसर...

अखिलेश यादव से मिले मेरठ के व्यापारी बताई अपनी समस्या

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश...

शहीद बच्चियों की चीखें अमेरिकी सियासत को हिला रही हैं

 (रईस खान ) ईरान के हार्मोजगान प्रांत के मिनाब शहर...