पीसीएस अधिकारी ने शादी में दहेज के लाखों रुपये ठुकरा कर एक रुपया व नारियल लेकर मिसाल की कायम

Date:

यूपी के सहारनपुर से ये काबिले तारीफ खबर सामने आई है .शंभूगढ़ गांव निवासी एक पीसीएस अधिकारी ने अपनी शादी में दहेज के लाखों रुपये व सामान को ठुकरा कर केवल एक रुपया व नारियल लेकर मिसाल कायम की है। पीसीएस अधिकारी के इस कदम की चौतरफा प्रशंसा हो रही है।जानकारी के मुताबिक शंभूगढ़ गांव निवासी लोक निर्माण विभाग से सेवानिवृत्त दलबीर सिंह ने बताया कि उसका बेटा भानू प्रताप सिंह पीसीएस अधिकारी है, जिसकी तैनाती मुरादाबाद में एसजीएसटी में है। 27 दिसंबर को भानू प्रताप सिंह की शादी उत्तराखंड के बहादराबाद निवासी पवन कुमार की बेटी शिवांशी के साथ संपन्न हुई। दलबीर सिंह ने बताया कि वधू पक्ष की ओर से शादी की रस्म के दौरान नकद रकम दी गई, लेकिन बेटे ने दहेज लेने से स्पष्ट इंकार कर दिया।इतना ही नहीं वधू पक्ष की तरफ से शादी में देने के लिए जो घरेलू सामान मंगवाया गया था उसे भी लेने से मना कर दिया। भानू प्रताप सिंह ने केवल शगुन का एक रुपया और नारियल लेकर शादी की रस्म को पूरा किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे

प्रमुख समाजसेवी फजलुर्रहमान ने की “जल ही जीवन है” के तहत पानी की बर्बादी रोकने की भावुक अपील

बांगरमऊ, उन्नाव। नगर के जाने-माने समाजसेवी फजलुर्रहमान ने बढ़ते...

मुस्लिम विरोधी माहौल के दौर में फेडरेशन ऑफ महाराष्ट्र मुस्लिम्स की अहम पहल

  (रईस खान) फेडरेशन ऑफ महाराष्ट्र मुस्लिम्स ने राज्य...

प्रोपेगंडा _ मोहब्बत, मज़हब और मायाजाल

(रईस खान) शामली की कहानी में सच आखिर किसके पास...

नाज़ुक दौर में एकता, अमन और समझदारी की ज़रूरत

मुंबई(रईस खान/शिब्ली रामपुरी)महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में हाल ही...