क्या आप जानते हैं अलवी कौन हैं और उनकी आस्था क्या है?

Date:

क्या आप जानते हैं उस समाज के बारे में जिसे अलवी कहते हैं आइये जानते हैं अलवी समाज के बारे में विस्तार से 

 पश्चिम एशिया इतिहास और संस्कृति की दृष्टि से समृद्ध क्षेत्र रहा है और साथ ही वह विभिन्न सभ्यताओं और धर्मों का संगम रहा है। इसी बीच क्षेत्र विशेषकर सीरिया में अलवी नाम का एक धार्मिक अल्पसंख्यक है और उसने सीरिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

 अभी सीरिया से कुछ क्लिप प्रकाशित हुई हैं जिसमें देखा जा सकता है कि आतंकवादी और हथियारबंद लोग कुछ सीरियन और उनके परिजनों को प्रताड़ित कर रहे हैं और उन्हें नुसैरी या अलवी कह कर संबोधित करते हैं।

 

सवाल यह उठता है कि अलवी कौन हैं और उनकी आस्था क्या है?

अलवियों को नुसैरी भी कहा जाता है और उन्हें पैग़म्बरे इस्लाम के परिजनों से प्रेम करने वाला समझा जाता है और उनका संबंध 12वीं ईसवी से है। यह गिरोह व संप्रदाय सीरिया के लाज़ेक़िया प्रांत सहित इस देश के पर्वतीय क्षेत्रों में रहता है। सीरिया में अलवी एक धार्मिक अल्पसंख्यक हैं और पूरे इतिहास में इस गुट को बहुत सी समस्याओं का सामना रहा है।

 

अलवियों का इतिहास, राजनीतिक और सामाजिक भूमिका

अलवियों को पूरे इतिहास में अधिकांशतः सामाजिक और धार्मिक भेदभाव का सामना रहा है। उस्मानी साम्राज्य में यहां तक कि उससे पहले भी उनकी धार्मिक आस्था व मतभेदों के कारण उनका दमन किया जाता था। इन सबके बावजूद सीरिया में हाफ़िज़ असद और बास पार्टी के सत्ता में आने के बाद उनकी राजनीतिक और सामाजिक स्थिति बेहतर हो गयी थी।

 

आस्थाः अलवी पैग़म्बरे इस्लाम के उत्तराधिकारी हज़रत अली अलैहिस्सलाम के प्रति विशेष श्रृद्धा रखते हैं।

 

अलवियों के अनुसार आध्यात्मिकता के चार द्वार हैं जो इस प्रकार हैं

शरीअत

तरीक़त

माअरफ़त

हक़ीक़त

इसी प्रकार अलवियों के मध्य परिवारों और महिला का सम्मान बहुत महत्वपूर्ण है।

अलवियों के अनुसार पांच बड़े गुनाह व पाप हैं जो इस प्रकार हैं

इंसान की हत्या

ज़ेना या बलात्कार

महिला को तलाक़ देना

लोगों का अधिकार

चोरी

संगीत के बारे में अलवियों का दृष्टिकोण

संगीत के साथ अलवियों का संबंध हमेशा अच्छा रहा है चाहे जब वे सत्ता में थे या उस समय जब वे सत्ता में नहीं थे। यहां तक कि उनके कुछ नेता संगीत बजाते और गीत आदि पढ़ते थे।

भूगोल

अलवी इस्लामी जगत के विभिन्न क्षेत्रों में फ़ैले हुए हैं परंतु सबसे अधिक वे सीरिया, तुर्किये, इराक़, लेबनान और पश्चिम एशिया के कुछ दूसरे क्षेत्रों में फ़ैले हुए और मौजूद हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे

नवीन प्रतिष्ठान “सनशाइन सोलर सॉल्यूशन” का नगर में हुआ भव्य शुभारंभ

 (फजलुर्रहमान) ​बांगरमऊ, उन्नाव। ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और...

हीट स्ट्रोक से बचाव को लेकर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अशोक वर्मा ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

(फजलुर्रहमान) बांगरमऊ, उन्नाव। नगर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरमऊ...

पूर्व पालिका अध्यक्ष ने शासन द्वारा मनोनीत सभासदों को किया सम्मानित

(फजलुर्रहमान) बांगरमऊ, उन्नाव। पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष इजहार...

प्रधान शिक्षकों की समीक्षा बैठक में नए शैक्षिक सत्र पर नवीन नामांकन पर दिया गया जोर

(फजलुर्रहमान) बांगरमऊ, उन्नाव।ब्लॉक सभागार मियागंज में परिषदीय विद्यालयों के प्रधान...