कुछ महीने पहले अरशद अपनी 7 महीने की बेटी को जिंदा ही क़ब्र में दफना रहा था – पड़ोसियों ने बताया उसको हैवान

Date:

     जवान बहनों की शादी की उसे बिलकुल भी फिक्र नहीं थी

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में चार बहनों और अपनी मां की पिता के साथ मिलकर हत्या करने वाले आरोपी अरशद के पड़ोसियों ने उसे हैवान बताया है.
अमर उजाला की खबर के मुताबिक अरशद सनकी किस्म का युवक है जरा जरा सी बात पर झगड़ा पर उतारू हो जाता है.
वह पहले भी कई घटिया किस्म की हरकतें कर चुका है.पड़ोस में रहने वाले  शौकत खान ने बताया कि वो हैवान है। बात छह महीने पुरानी है। उसकी सात महीने की मासूम बेटी थी, जो बीमार थी। उसकी सांसें चल रहीं थीं, लेकिन अरशद ने उसका इलाज नहीं कराया। उसने घर में ही कब्र खोदी और बीमार बेटी को दफना रहा था। पड़ोसियों को जब इस बात की जानकारी हुई, तो उन लोगों ने उसे रोक लिया। मासूम बेटी को चिकित्सक के पास लेकर गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई, जिसके बाद उसे कब्रिस्तान में दफनाया गया। फातिमा ने बताया कि अरशद व्यवहार रखने लायक नहीं था। वो रात में कितने बजे आता और जाता किसी को नहीं पता था। शादी हुई जिसके बाद उसकी पत्नी भी खुश नहीं थी। पहली पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी, जिसके बाद अरशद ने दूसरी शादी कर ली थी। वो अक्सर अजमेर भी जाता रहता था। दिल्ली में किसी के यहां काम करता था, जिसकी वजह से उसे दिल्ली वाले के नाम से ही लोग अधिक जानते हैं। दिल्ली से कुछ भी सामान लाकर यहां फेरी लगाकर बेचता था। फातिमा ने बताया कि कुछ दिन पूर्व ही पड़ोसी दुकानदार से साइकिल हटाने को लेकर विवाद हुआ, तो पथराव कर दिया। वो किसी से भी बनाकर नहीं रखता था। जवान बहनों की शादी की भी उसे बिलकुल भी फिक्र नहीं थी। आखिर उसके मन में क्या चल रहा था, ये किसी को अंदाजा नहीं था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे