सर्वधर्म रोज़ा इफ्तार के माध्यम से दिया गया आपसी एकता और भाईचारे का पैगाम 

Date:

मुंबई :मुस्लिम भाईयों के पवित्र रमज़ान महीने के अवसर पर महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा “सर्वधर्म रोज़ा इफ्तार (नफ़रत के दौर में, मोहब्बत का पैग़ाम)” कार्यक्रम का आयोजन आज तिलक भवन, मुंबई में प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल की प्रमुख उपस्थिति में किया गया।

इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज में सौहार्द, आपसी विश्वास और एकता की भावना को और अधिक मजबूत करने का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने देश में शांति, सद्भावना और सामाजिक भाईचारा कायम रहने के लिए दुआ और प्रार्थना की।इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सचिव सचिन सावंत, प्रदेश कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष तथा पूर्व विधायक वजाहत मिर्ज़ा, युवक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष शिवराज मोरे, अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ हत्तीअंबिरे, प्रदेश कांग्रेस के महासचिव एड. संदेश कोंडविलकर, शाह आलम शेख, निज़ामुद्दीन राइन, जावेद फारूकी, ज़ीशान अहमद, मुफ्ती हारून, मुफ्ती हुजैफा सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे

पूर्व पालिका अध्यक्ष ने शासन द्वारा मनोनीत सभासदों को किया सम्मानित

(फजलुर्रहमान) बांगरमऊ, उन्नाव। पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष इजहार...

प्रधान शिक्षकों की समीक्षा बैठक में नए शैक्षिक सत्र पर नवीन नामांकन पर दिया गया जोर

(फजलुर्रहमान) बांगरमऊ, उन्नाव।ब्लॉक सभागार मियागंज में परिषदीय विद्यालयों के प्रधान...

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बांगरमऊ में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम 

(फजलुर्रहमान) ​बांगरमऊ, उन्नाव में किशोरियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को...