पीएम मोदी को ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स पर भेजी गई चादर के ल‍िए मुबारकबाद देता हूं:कशिश वारसी

Date:

मुरादाबाद:कशिश वारसी ने कहा कि हजरत ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स मुबारक मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कैबिनेट मंत्री और भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चे के अध्यक्ष को चादर और एक संदेश लेकर भेजा। उन्होंने देश की फिजा बिगाड़ने वालों को बता दिया है कि यहां पर कौमी एकता की जड़ें कितनी मजबूत हैं।सूफी फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कशिश वारसी ने अजमेर के ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चादर भेजने को सराहनीय कदम बताया है। उन्होंने कहा कि इससे देश की फिजा बिगाड़ने वाले को सबक मिला है कि हमारी एकता की जड़ें कितनी मजबूत हैं।वारसी ने कहा कि पीएम ने बताया है कि देश, प्रधानमंत्री और सरकार ख्वाजा गरीब नवाज का सम्मान करती है। सूफीज्म की इज्जत करती है। कट्टरपंथियों को समझ लेना चाहिए कि देश की सरकार क्या चाहती है? देश की सरकार ने यह बता दिया कि सूफीज्म से बड़ा मजहब कोई नहीं होता है। ख्वाजा गरीब नवाज ने, हजरत औलिया ने, अमीर खुसरो ने अच्छाई और मोहब्बत का पैगाम दिया है। पीएम मोदी को ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स पर भेजी गई चादर के ल‍िए मुबारकबाद देता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे

नवीन प्रतिष्ठान “सनशाइन सोलर सॉल्यूशन” का नगर में हुआ भव्य शुभारंभ

 (फजलुर्रहमान) ​बांगरमऊ, उन्नाव। ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और...

हीट स्ट्रोक से बचाव को लेकर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अशोक वर्मा ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

(फजलुर्रहमान) बांगरमऊ, उन्नाव। नगर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरमऊ...

पूर्व पालिका अध्यक्ष ने शासन द्वारा मनोनीत सभासदों को किया सम्मानित

(फजलुर्रहमान) बांगरमऊ, उन्नाव। पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष इजहार...

प्रधान शिक्षकों की समीक्षा बैठक में नए शैक्षिक सत्र पर नवीन नामांकन पर दिया गया जोर

(फजलुर्रहमान) बांगरमऊ, उन्नाव।ब्लॉक सभागार मियागंज में परिषदीय विद्यालयों के प्रधान...