26 जनवरी 2025 से यूसीसी लागू करने की घोषणा कर सकती है उत्तराखंड सरकार

Date:

बरेली :माना जा रहा था कि धामी सरकार 1 जनवरी 2025 से राज्य में यूसीसी को लागू कर देगी। हालांकि, निकाय चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी होने की वजह से सरकार 23 जनवरी तक कोई फैसला नहीं ले सकती है। इस स्थिति में माना जा रहा है कि उत्तराखंड की धामी सरकार 26 जनवरी 2025 से यूसीसी लागू करने की घोषणा कर सकती है।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने राज्य में की गई विभिन्न पहलों का जिक्र करते हुए गुरुवार को कहा है कि देवभूमि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता इसी महीने लागू होगी। उन्होंने यहां कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जहां समान नागरिक संहिता कानून होगा। यहां आयोजित 29 वें उत्तरायणी मेला का उद्घाटन करने पहुंचे धामी ने कहा कि उत्तराखंड में काफी विकास कार्य चल रहे हैं। उनका कहना था कि बाबा केदार नाथ पर पुनर्निर्माण हो रहा है। वहां उपचुनाव हुआ और भाजपा को वहां विजय मिली। बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान से काम हो रहा है। कुमाऊं क्षेत्र में जितने मंदिर है उनके सौंदर्यीकरण का काम और पुनर्निर्माण का काम लगातार हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे

प्रमुख समाजसेवी फजलुर्रहमान ने की “जल ही जीवन है” के तहत पानी की बर्बादी रोकने की भावुक अपील

बांगरमऊ, उन्नाव। नगर के जाने-माने समाजसेवी फजलुर्रहमान ने बढ़ते...

मुस्लिम विरोधी माहौल के दौर में फेडरेशन ऑफ महाराष्ट्र मुस्लिम्स की अहम पहल

  (रईस खान) फेडरेशन ऑफ महाराष्ट्र मुस्लिम्स ने राज्य...

प्रोपेगंडा _ मोहब्बत, मज़हब और मायाजाल

(रईस खान) शामली की कहानी में सच आखिर किसके पास...

नाज़ुक दौर में एकता, अमन और समझदारी की ज़रूरत

मुंबई(रईस खान/शिब्ली रामपुरी)महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में हाल ही...