भयानक आग में भारतीय मूल के कई परिवारों ने अपना सब कुछ खो दिया

Date:

लॉस एंजिलिस क्षेत्र में अब तक की सबसे भयानक आग में भारतीय मूल के कई परिवारों ने अपना सब कुछ खो दिया है। भारतीय मूल के एक निवासी ने कहा, ‘‘कम से कम इतनी राहत है कि समय पर लोगों के यहां से चले जाने के कारण ज्यादा जनहानि नहीं हुई। इन परिवारों को उबरने में तीन से पांच साल लग जाएंगे।’’ उन्होंने ‘पीटीआई’ से कहा, ‘‘मैं और मेरा परिवार पिछले नवंबर में रेडोंडो बीच चले गए, इसलिए हम सीधे तौर पर इस आग से प्रभावित नहीं हैं। मेरा कार्यालय बिलियनेयर्स बीच के नाम से मशहूर पेसिफिक हाईवे पर था। समुद्र तट से लेकर भीतरी हिस्सों तक कई मील का पूरा क्षेत्र तबाह हो गया है, जिसे ‘बिलियनेयर्स बीच’ के नाम से जाना जाता है।लॉस एंजिलिस से लगभग 32 किलोमीटर दूर स्थित पैलिसेड्स इलाका विनाशकारी आग से तबाह हो गया है। इस इलाके में कई जानी मानी हस्तियां रहती हैं। आग के कारण कई घर और अरबों डॉलर की संपत्ति जलकर राख हो गई। पैलिसेड्स में पेरिस हिल्टन और बिली क्रिस्टल जैसी हॉलीवुड हस्तियों के घर हैं। इस वक्त लॉस एंजिलिस में मौजूद पैलिसेड्स निवासी भारतीय-अमेरिकी मोइरा शौरी ने ‘पीटीआई’ को एक साक्षात्कार में बताया, ‘‘भयानक तबाही है। कुछ छोटे-छोटे इलाके हैं जहां एक-दो घर बचे हैं। वरना सारा क्षेत्र तबाह हो गया है।’’ इस बेहद खूबसूरत इलाके में आग के कारण शौरी को अपना घर छोड़ना पड़ा है। शौरी और उनका परिवार पिछले दो दिनों से लॉस एंजिलिस के एक होटल में रह रहे हैं। शौरी ने कहा, ‘‘हवा के साथ चिंगारियां आसमान में सैंकड़ों मीटर ऊपर तक उड़ रही थीं और यह बहुत ही भयानक था, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। मैंने फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी को यहां तक कहते सुना कि यह तूफान को रोकने की कोशिश करने जैसा है। इस तरह की आग पर काबू पाने के लिए आमतौर पर विमानों का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन वहां कोई विमान तैनात नहीं किया जा सकता था। इंसान ही इस स्थिति से निपटने में लगे थे, लेकिन वो लाचार नजर आ रहे थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने दोस्तों की मदद तक नहीं कर सकती। पड़ोस में रहने वाले मेरे सभी दोस्तों के घर राख हो गए हैं या क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे

एक छोटी-सी गुज़ारिश… आपकी दिवाली की यादें, आपकी ज़ुबानी ❤️

क्या आपने कभी अपने हिंदू या मुस्लिम दोस्त के...

नास्तिकता के दौर में नई पीढ़ी के ईमान की हिफ़ाज़त पर ज़ोर

इमारत-ए-शरिया हिंद की मजलिस-ए-शूरा में अहम फ़ैसले, मदरसों को...

डायलॉग — सियोल की मस्जिद से मुहब्बत और संवाद का पैग़ाम

हलाल खानपान से इस्लामी साहित्य तक, कोरिया की केंद्रीय...