देश में कोविड-19 के मामलों में लगातार बढ़ोतरी -दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और तिरुवनंतपुरम जैसे बड़े शहरों और महानगरों में कोविड के नए मरीजों में बड़ा इजाफा

Date:

दिल्ली : कोरोना के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर से फिक्र बढ़ा दी है.देश में कोविड-19 के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है. खासकर महानगरों में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और तिरुवनंतपुरम जैसे बड़े शहरों और महानगरों में कोविड के नए मरीजों में बड़ा इजाफा देखने को मिल रहा है. दक्षिण भारतीय राज्यों में केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक जैसे राज्यों के बाद पश्चिम में महाराष्ट्र और उत्तर भारत में दिल्ली में भी कोरोना ने चिंता बढ़ा दी है. कोरोना अब देश के 20 राज्यों में फैल चुका है. देश में कोविड के एक्टिव केस 1010 तक पहुंच गए हैं.

दिल्ली में कोरोना के मरीजों की तादाद 104 हो गई है. इसमें पिछले एक हफ्ते में ही 99 नए मरीज मिले हैं. गुजरात में कोविड संक्रमण के नए मरीज 83 तक पहुंच गए हैं. 19 से 26 मई के बीच ही इसमें 83 नए मरीज मिले हैं. केरल में कोरोना के 335 नए केस एक हफ्ते में मिले हैं. महाराष्ट्र में 69 नए मामलों के साथ कुल मरीजों की संख्या 278 हो गई है. इसमें सबसे ज्यादा मामले मुंबई में मिले हैं. उत्तर प्रदेश में कोरोना के कुल 15 मामले एक हफ्ते में मिले हैं. जबकि पश्चिम बंगाल में 11 नए मरीज मिले हैं. राजस्थान, तमिलनाडु, कर्नाटक में भी कोरोना संक्रमण फैला है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे

नवीन प्रतिष्ठान “सनशाइन सोलर सॉल्यूशन” का नगर में हुआ भव्य शुभारंभ

 (फजलुर्रहमान) ​बांगरमऊ, उन्नाव। ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और...

हीट स्ट्रोक से बचाव को लेकर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अशोक वर्मा ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

(फजलुर्रहमान) बांगरमऊ, उन्नाव। नगर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरमऊ...

पूर्व पालिका अध्यक्ष ने शासन द्वारा मनोनीत सभासदों को किया सम्मानित

(फजलुर्रहमान) बांगरमऊ, उन्नाव। पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष इजहार...

प्रधान शिक्षकों की समीक्षा बैठक में नए शैक्षिक सत्र पर नवीन नामांकन पर दिया गया जोर

(फजलुर्रहमान) बांगरमऊ, उन्नाव।ब्लॉक सभागार मियागंज में परिषदीय विद्यालयों के प्रधान...