हमारा पूरा विश्वास है कि 2027 की विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की प्रदेश में सरकार बनेगी:सलीम शेरवानी 

Date:

लखनऊ :यूपी के बागपत में पीड़ीए संवाद समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सलीम इकबाल शेरवानी ने कहा कि पिछड़ो दलितो और अल्पसंख्यकों ने 2024 के चुनाव में अपनी ताकत का एहसास कर दिया है और हमारा पूरा विश्वास है कि 2027 की विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की प्रदेश में सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि पहलगाम की घटना एक शर्मनाक घटना है। उस घटना के पश्चात भारतीय सेवा के पराक्रम से पाकिस्तान को जवाब मिला है और इस मुद्दे पर समाजवादी पार्टी पूरी तरह से सरकार द्वारा पाकिस्तान के विरुद्ध की गई सैनिक कार्यवाही का समर्थन करती है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी रविंद्र देव यादव ने की और कार्यक्रम का संचालन ’नगेन्द्र सिंह प्रदेश सचिव समाजवादी शिक्षक सभा उ०प्र० ने किया। कार्यक्रम आयोजक प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी संजीव त्यागी रहे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सांसद चंदौली लोकसभा क्षेत्र वीरेंद्र सिंह, ठा०योगेंद्र पाल तोमर राष्ट्रीय सचिव सपा, राकेश राजपूत राष्ट्रीय सचिव सपा, खालिद शेरवानी, जिला पंचायत सदस्य महबूब अल्वी, हाजी निजात खान, डा० सतीश गौड, मनोज चौधरी, डा० एस०पी यादव, डा० सीमा यादव, काला विधूडी, दीपक कसाना, डॉ. जितेंद्र यादव, जगपाल यादव, राहुल यादव, महबूब मलिक, रघुनंदन पाल, जितेंद्र भाटी, एड० राशिद तस्लीम, शाहरुख, अभय त्यागी, नंदकिशोर त्यागी, वीरेंद्र त्यागी, अजय त्यागी, विपिन त्यागी, केके त्यागी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे

नवीन प्रतिष्ठान “सनशाइन सोलर सॉल्यूशन” का नगर में हुआ भव्य शुभारंभ

 (फजलुर्रहमान) ​बांगरमऊ, उन्नाव। ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और...

हीट स्ट्रोक से बचाव को लेकर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अशोक वर्मा ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

(फजलुर्रहमान) बांगरमऊ, उन्नाव। नगर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरमऊ...

पूर्व पालिका अध्यक्ष ने शासन द्वारा मनोनीत सभासदों को किया सम्मानित

(फजलुर्रहमान) बांगरमऊ, उन्नाव। पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष इजहार...

प्रधान शिक्षकों की समीक्षा बैठक में नए शैक्षिक सत्र पर नवीन नामांकन पर दिया गया जोर

(फजलुर्रहमान) बांगरमऊ, उन्नाव।ब्लॉक सभागार मियागंज में परिषदीय विद्यालयों के प्रधान...