नीट यूजी 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद देशभर के लाखों छात्र-छात्राओं के भविष्य को लेकर चिंता बढ़ गई है। परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के चलते हुए कैंसिलेशन से छात्रों और अभिभावकों में भारी नाराजगी और निराशा का माहौल है। इसी बीच छात्रों को राहत देने के लिए शाहीन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के चेयरमैन डॉ अब्दुल कदीर ने बड़ा ऐलान किया है।
डॉ. अब्दुल कदीर ने नीट परीक्षा रद्द होने की घटना को देश की शिक्षा व्यवस्था के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि लाखों मेहनती और ईमानदार छात्रों की महीनों की तैयारी पर पानी फिर गया है और इससे विद्यार्थियों पर मानसिक दबाव भी बढ़ा है। उन्होंने सरकार और संबंधित एजेंसियों से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
छात्रों को दोबारा परीक्षा की तैयारी में मदद देने के उद्देश्य से शाहीन ग्रुप ने सभी नीट प्रभावित विद्यार्थियों के लिए फ्री री एग्जाम तैयारी सहायता शुरू करने की घोषणा की है। यह सुविधा देशभर में संचालित शाहीन ग्रुप के विभिन्न सेंटर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।
संस्थान की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इस विशेष फ्री सपोर्ट प्रोग्राम में रिवीजन क्लासेस, मॉक टेस्ट, डाउट क्लियरिंग सेशन तथा अनुभवी नीट फैकल्टी द्वारा मेंटरिंग और गाइडेंस दी जाएगी ताकि छात्र दोबारा होने वाली परीक्षा के लिए बेहतर तैयारी कर सकें।
इच्छुक छात्र ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के माध्यम से इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए छात्र Shaheen Group NEET Re-Exam Coaching Registration पर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 91871 46900 अथवा टोल फ्री नंबर 1800-121-6235 पर संपर्क किया जा सकता है।
गौरतलब है कि शाहीन ग्रुप कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, दिल्ली सहित कई राज्यों में अपने शैक्षणिक संस्थान और कोचिंग सेंटर संचालित करता है तथा पिछले कई वर्षों से मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी में अच्छे परिणाम देता रहा है। छात्रों और अभिभावकों के बीच डॉ. अब्दुल कदीर का यह कदम राहत और उम्मीद की खबर माना जा रहा है।
– क़ौमी फरमान डिजिटल मीडिया नेटवर्क

