मुंबई में मौलाना बदरुद्दीन अजमल के हाथों प्रो. एम. बुरहानुद्दीन क़ासमी की नई किताब का लोकार्पण

Date:

मुंबई में शनिवार को प्रसिद्ध इस्लामी स्कॉलर, शोधकर्ता और ईस्टर्न क्रेसेंट, मुंबई के संपादक प्रो. एम. बुरहानुद्दीन क़ासमी की नई किताब “कॉन्सेप्ट ऑफ़ लाइफ़ आफ्टर डेथ इन वर्ल्ड्स मेजर रिलिजन्स” का शनिवार को मुंबई में सादगीपूर्ण माहौल में लोकार्पण किया गया।

यह किताब दारुल उलूम देवबंद की मजलिस-ए-शूरा के सदस्य, असम स्टेट जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष और ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट, एआईयूडीएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने अपने मुंबई स्थित निवास पर जारी की। इस मौके पर उन्होंने लेखक को दुआओं से नवाज़ा और किताब की अहमियत की सराहना करते हुए अपनी शुभकामनाएँ भी दीं।

इस अवसर पर सिराजुद्दीन अजमल, जो अजमल ग्रुप ऑफ़ कंपनीज़ के डायरेक्टर तथा असम के पूर्व सांसद और पूर्व विधायक रह चुके हैं, ने भी प्रो. क़ासमी को नई किताब के प्रकाशन पर मुबारकबाद दी और उनके लिए अपनी नेक तमन्नाओं का इज़हार किया।

लेखक प्रो. एम. बुरहानुद्दीन क़ासमी ने बताया कि यह किताब करीब तीन साल की लगातार एकेडमिक रिसर्च, स्टडी और दुनिया के प्रमुख धर्मों के कम्पेरेटिव अध्ययन का नतीजा है। इस पुस्तक में विभिन्न धर्मों में मौत के बाद की ज़िंदगी (आख़िरत) के तसव्वुर को शोधपूर्ण और तुलनात्मक अंदाज़ में पेश किया गया है।

क़ौमी फ़रमान डिजिटल मीडिया नेटवर्क

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे