उत्तर प्रदेश में मस्जिदों में खोदाई से भाईचारा खत्म किया जा रहा है:अखिलेश यादव

Date:

सहारनपुर में यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मस्जिदों में खोदाई से भाईचारा खत्म किया जा रहा है। भाजपा सरकार के लिए संविधान कोई मायने नहीं रखता।मस्जिदों में खोदाई के सवाल पर उन्होंने भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने भाजपा सरकार और नेताओं पर संविधान को नहीं मानने का आरोप लगाया। कहा कि बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर देश के मजलूमों, दलितों, पिछड़ों और गरीबों के भगवान हैं, जिन्हें घर-घर में पूजा जाता है। उन्होंने संविधान के जरिए सभी को सम्मान और हक के साथ जीने का अधिकार दिया है, लेकिन भाजपा सरकार संविधान को नहीं मानती है।उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले भाजपा ने किसानों की आय दोगुनी करने, प्रत्येक वर्ष दो करोड़ नौजवानों को नौकरी देने और महंगाई कम करने का वादा किया था, लेकिन सरकार बनाने के बाद भाजपा किसी भी मामले में जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है।पूर्व मुख्यमंत्री एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए सहारनपुर पहुंचे थे। दोपहर के समय पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विमान से सरसावा एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से अंबाला रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित शादी समारोह में शामिल हुए। यहां करीब 25 मिनट रुकने के बाद उन्होंने मीडियाकर्मियों से बात की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे

प्रमुख समाजसेवी फजलुर्रहमान ने की “जल ही जीवन है” के तहत पानी की बर्बादी रोकने की भावुक अपील

बांगरमऊ, उन्नाव। नगर के जाने-माने समाजसेवी फजलुर्रहमान ने बढ़ते...

मुस्लिम विरोधी माहौल के दौर में फेडरेशन ऑफ महाराष्ट्र मुस्लिम्स की अहम पहल

  (रईस खान) फेडरेशन ऑफ महाराष्ट्र मुस्लिम्स ने राज्य...

प्रोपेगंडा _ मोहब्बत, मज़हब और मायाजाल

(रईस खान) शामली की कहानी में सच आखिर किसके पास...

नाज़ुक दौर में एकता, अमन और समझदारी की ज़रूरत

मुंबई(रईस खान/शिब्ली रामपुरी)महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में हाल ही...