सैफ अली खान केस पर पुलिस का बड़ा खुलासा-आरोपी बांग्लादेश का रहने वाला है

Date:

मुंबई :मुंबई पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बताया कि अब तक किस तरीके से कार्रवाई की गई है। पुलिस ने ये भी खुलासा किया इस मामले का आरोपी भी गिरफ्तार कर लिया गया है। ये गिरफ्तारी ठाणे से की गई है। पकड़ा गया आरोपी मुंबई में अपनी पहचान बदलकर रह रहा था। पकड़े जाने पर उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और अलग-अलग नाम बताए। फिलहाल उसके नाम का खुलासा हो गया है और शुरुआती जांच में पाया गया है कि आरोपी बांग्लादेश का रहने वाला है। पुलिस को शक है कि ये बांग्लादेश का मूल निवासी है। फिलहाल अब इस मामले में पुलिस ने आरोपी के नाम का खुलासा कर दिया है। मुंबई पुलिस ने पुष्टि की है कि आरोपी विजय दास, बिजॉय दास और मोहम्मद इलियास सहित कई नामों का इस्तेमाल कर रहा था। अब सामने आया है कि उसका असल नाम शहजाद है। आरोपी चोरी के इरादे से घुसा था। सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी को मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में इस वक्त रखा गया है। पकड़े जाने के डर से वो अपना झूठा नाम विजय दास बता रहा था। आरोपी मुंबई में हाउसकीपिंग कर्मचारी के रूप में काम करता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे

नवीन प्रतिष्ठान “सनशाइन सोलर सॉल्यूशन” का नगर में हुआ भव्य शुभारंभ

 (फजलुर्रहमान) ​बांगरमऊ, उन्नाव। ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और...

हीट स्ट्रोक से बचाव को लेकर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अशोक वर्मा ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

(फजलुर्रहमान) बांगरमऊ, उन्नाव। नगर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरमऊ...

पूर्व पालिका अध्यक्ष ने शासन द्वारा मनोनीत सभासदों को किया सम्मानित

(फजलुर्रहमान) बांगरमऊ, उन्नाव। पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष इजहार...

प्रधान शिक्षकों की समीक्षा बैठक में नए शैक्षिक सत्र पर नवीन नामांकन पर दिया गया जोर

(फजलुर्रहमान) बांगरमऊ, उन्नाव।ब्लॉक सभागार मियागंज में परिषदीय विद्यालयों के प्रधान...