आयशा अंसारी ने तीसरे प्रयास में डिप्टी कलेक्टर बनकर साबित किया कि मेहनत और संकल्प से कुछ भी संभव

Date:

आयशा ने बताया कि छोटे शहरों में अक्सर लड़कियों को घर के कामकाज तक सीमित माना जाता है, लेकिन उनके माता-पिता ने उन्हें हमेशा प्रोत्साहित किया. उन्होंने संदेश दिया कि अगर लड़कियों को शिक्षा और अवसर मिलें, तो वे बड़ी से बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकती हैं.

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2022 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है. इस बार रीवा की आयशा अंसारी, जो एक ऑटो चालक की बेटी हैं, ने डिप्टी कलेक्टर का पद हासिल कर प्रदेश में 12वीं रैंक प्राप्त की है. आयशा की सफलता उन सभी के लिए प्रेरणा है, जो सीमित साधनों के बावजूद अपने सपनों को साकार करने की कोशिश कर रहे हैं.आयशा ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा रीवा से पूरी की.प्रारंभिक शिक्षा एक निजी स्कूल से और 12वीं शासकीय प्रवीण कन्या स्कूल से की. कोचिंग न लेकर सेल्फ स्टडी के माध्यम से उन्होंने यह सफलता हासिल की. आयशा ने अपने घर में एक छोटा सा स्टडी रूम बनाया और वहीं पढ़ाई की.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे

नवीन प्रतिष्ठान “सनशाइन सोलर सॉल्यूशन” का नगर में हुआ भव्य शुभारंभ

 (फजलुर्रहमान) ​बांगरमऊ, उन्नाव। ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और...

हीट स्ट्रोक से बचाव को लेकर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अशोक वर्मा ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

(फजलुर्रहमान) बांगरमऊ, उन्नाव। नगर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरमऊ...

पूर्व पालिका अध्यक्ष ने शासन द्वारा मनोनीत सभासदों को किया सम्मानित

(फजलुर्रहमान) बांगरमऊ, उन्नाव। पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष इजहार...

प्रधान शिक्षकों की समीक्षा बैठक में नए शैक्षिक सत्र पर नवीन नामांकन पर दिया गया जोर

(फजलुर्रहमान) बांगरमऊ, उन्नाव।ब्लॉक सभागार मियागंज में परिषदीय विद्यालयों के प्रधान...