इज़राइल को हर सप्ताह 27 हजार करोड़ का नुकसान

Date:

ईरान-इजराइल जंग को 6 दिनों का समय हो चुका है. दोनों देशों की तरफ से लगातार हमले किए जा रहे हैं. सैकड़ों लोग इस जंग में अब तक जान गंवा चुके हैं. इसके बाद भी जंग खत्म करने को लेकर किसी भी देश की तरफ से कोई पहल नहीं की गई है. ईरान पर अमेरिका और इजराइल दोनों ही मिलकर हमले कर रहे हैं. तो वहीं ईरान अकेले ही पलटवार कर रहा है. ईरान के साथ हवाई हमलों से इजराइल की अर्थव्यवस्था को बड़ा नुकसान पहुंचा है.

इज़राइल के वित्त मंत्रालय ने कहा है कि ईरान के साथ चल रहे हवाई युद्ध से देश की अर्थव्यवस्था को हर हफ्ते 9 अरब शेकेल (करीब 2.93 अरब डॉलर) से ज्यादा का नुकसान हो सकता है. यानी भारतीय रुपये में बात की जाए तो हर हफ्ते 27 हजार करोड़ का नुकसान इजराइल को हो सकता है. मतलब साफ है कि इससे इजराइल को भी काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है. यह युद्ध आगे नहीं रुकता है तो यह नुकसान और भी ज्यादा बढ़ सकता है.

युद्ध का असर सीधे तौर पर देश के अन्य कामों पर भी पड़ रहा है. इजराइल के होम फ्रंट कमांड ने फिलहाल देश में कई कड़े प्रतिबंध लगा रखे हैं. इन प्रतिबंधों के तहत काम पर जाने वालें की संख्या सीमित की गई है. स्कूल बंद हैं और रिजर्व सैनिकों की बड़े पैमाने पर तैनाती हो रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे

इज़राइल के बंकरों में कैद ज़िंदगी

तेल अवीव के जाफ़ा इलाके में एक पुराना पार्किंग...

ईरान के हमलों से गल्फ में तबाही का मंजर

 (रईस खान) ईरान ने अमेरिका और इजरायल के हमलों के...

ईरान की दिलेरी इतिहास में याद रहेगी

 (रईस खान) रमज़ान के पाक महीने में ईरान, इज़राइल...

अयातुल्लाह ख़ामेनेई की शहादत से दुनिया भर में उठी विरोध की लहर

(रईस खान) अयातुल्लाह अली ख़ामेनेई की शहादत ने पूरी दुनिया...