जानिए क्या है सऊदी अरब के हज और उमराह मंत्रालय द्वारा जारी किया गया एक आधिकारिक और अनिवार्य स्मार्ट पहचान पत्र नुसुक कार्ड

Date:

Nusuk Card से मिलेंगी ये मुख्य सेवाएं

Nusuk Umrah Card हाजियों के लॉजिस्टिक्स पहलुओं को आसान बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। इससे हाजियों को जरूरी सेवाओं तक जल्दी और कुशलता से पहुंचने में मदद मिलेगी। चलिए एक नजर इस कार्ड के जरिए मिलने वाली सेवाओं पर डालते हैं।

  • गैरकानूनी गतिविधियों पर रोक: Nusuk Umrah Card को खासतौर गैरकानूनी ढंग से हज पर आने वाले लोगों पर लगाम लगाने के लिए लागू किया गया है।
  • हज में होगी आसानी: Nusuk Umrah Card का उद्देश्य हज को अधिक आसान बनाना और अवैध तौर पर हज करने वालों को रोकना है।
  • परिवहन सेवाए: Nusuk Umrah Card से हाजी शटल और बस सेवाओं के बारे में आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • भीड़ प्रबंधन: Nusuk Umrah Card अधिकारियों को मुख्य क्षेत्रों में सुरक्षित और व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने में मदद करेगा।
  • बस रिफ्यूलिंग सेवाएं: Nusuk Umrah Card से परिवहन वाहनों के लिए रिफ्यूलिंग आसान हो जाएगी, जिससे समय बचेगा।
  • आसानी से मिलेगी अहम जानकारी: Nusuk Umrah Card के जरिए हाजी आसानी से रहने की जगह के बारे में पता कर सकेंगे और अपने गंतव्य पर आसानी से पहुंच सकेंगे।

Nusuk Umrah Card कई अन्य जरूरी पहलुओं को भी कवर करता है।

  • यह कार्ड हाजियों को कई प्रकार की सुविधाएं प्रदान करेगा।
  • हज करने वाले शख्स की पहचान सुनिश्चित होगी।
  • इस कार्ड के जरिए हाजियों के विवरण का रिकॉर्ड हासिल करना आसान हो जाएगा।
  • यह कार्ड हाजियों की जानकारी का रिकॉर्ड रखने में सऊदी सरकार की सहायता करेगा।
  • हाजियों का व्यक्तिगत डेटा, पता और स्वास्थ्य रिकॉर्ड आसानी से पता चल जाएगा।
  • सऊदी अरब में हज करने पूरी दुनिया से मुसलमान पहुंचते हैं। हाल के वर्षों में हाजियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। हज के दौरान कई अप्रिय घटनाएं भी हो जाती है जिसे रोकने के अब सऊदी अरब सरकार ने डिजिटल माध्यम का सहारा लिया है। सऊदी सरकार ने घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय, दोनों तरह के हाजियों के लिए हज को आसान और व्यवस्थित बनाने के लिए Nusuk Card जारी करने का फैसला लिया है जो प्रिंटेड रूप में उपलब्ध होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे

इंडियन मुस्लिम पब्लिक अफेयर्स कमिटी (IMPAC) का खास मकसद 

(रईस खान) इंडियन मुस्लिम पब्लिक अफेयर्स कमिटी मुस्लिम समुदाय...

आयात शुल्क बढ़ने से बांगरमऊ के सराफा बाजार में सन्नाटा

(फजलुर्रहमान) ​बांगरमऊ, उन्नाव। केंद्र सरकार द्वारा सोने और चांदी पर...

नीट यूजी पेपर लीक और कैंसिलेशन पर शाहीन ग्रुप का बड़ा ऐलान

नीट यूजी 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद देशभर...