इम्पैक की बैठक में मीडिया की निष्पक्षता पर हुआ फोकस

Date:

मौलाना उबैदुल्ला खान आज़मी और सीनियर पत्रकार रईस खान ने कहा, निष्पक्ष मीडिया वक्त की सबसे बड़ी ज़रूरत

IMPAC और क़ौमी फ़रमान की अहम बैठक में आईटी सेल और मीडिया पैनल बनाने का फैसला
मुंबई में इंडियन मुस्लिम अफेयर्स कमेटी, IMPAC के हेड ऑफिस में 24 मई को एक अहम मीटिंग हुई, जिसकी सदारत मौलाना उबैदुल्ला खान आज़मी ने की। इस मीटिंग में IMPAC की कोर कमेटी और क़ौमी फ़रमान टीम के जिम्मेदार अफराद मौजूद रहे।

मीटिंग का मकसद मौजूदा मीडिया माहौल में मुस्लिम समाज और अक़ल्लियतों के मसाइल को बेहतर और मज़बूत अंदाज़ में पेश करना था। जिम्मेदारान ने कहा कि आज के दौर में मीडिया और सोशल मीडिया अफकार बनाने में बहुत बड़ा किरदार अदा कर रहे हैं, इसलिए अपनी आवाज़ को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाना बेहद ज़रूरी है।

मौलाना उबैदुल्लाह खान आज़मी ने अपने ख़िताब में कहा कि क़लम और मीडिया की ताकत कौम की हिफाज़त और बेहतरी के लिए बहुत अहम है। उन्होंने कहा कि सिर्फ़ शिकायत करने से काम नहीं चलेगा, बल्कि हिकमत, इल्म और सही मालूमात के साथ अपनी बात लगातार लोगों तक पहुंचानी होगी।
क़ौमी फ़रमान टीम ने मीडिया की मौजूदा सूरत-ए-हाल पर रोशनी डालते हुए कहा कि कई बार अक़ल्लियतों के मसाइल सही तरीके से सामने नहीं आ पाते। इसलिए एक मज़बूत और जिम्मेदार मीडिया नेटवर्क की सख्त ज़रूरत है।

मीटिंग में यह फैसला भी लिया गया कि IMPAC के तहत एक खास “आईटी और फैक्ट चेकिंग सेल” बनाया जाएगा, जो 24 घंटे न्यूज़ चैनलों, सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नज़र रखेगा और गलत या भड़काऊ खबरों का फ़ौरन जवाब देगा।

इसके अलावा एक बड़ा “मीडिया पैनल” भी बनाने का एलान किया गया, जिसमें प्रिंट मीडिया, डिजिटल मीडिया, कानून के जानकार, नौजवान तर्जुमान और मुख्तलिफ ज़बानों के नुमाइंदों को शामिल किया जाएगा।

बैठक में मुख्तार हुसैन, वाइस प्रेसिडेंट, IMPAC, नाज़िमुद्दीन फारूक़ी , सेक्रेटरी जनरल, IMPAC, डॉ. अनीस अहमद, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पॉलिटिकल पैनल, IMPAC, शहनवाज़ क़ादरी, पॉलिटिकल पैनल, IMPAC, साबिर अहमद, डेटा एनालिस्ट, मुश्ताक शेख , NGO, सुलेमान बरगीर, कंपनी सेक्रेटरी, सालिम खान, सेंट्रल काउंसिल मेंबर, IMPAC, रईस खान, संपादक क़ौमी फरमान, शिब्ली रामपुरी क़ौमी फ़रमान और मुफ्ती इनामुल्लाह खान, सलाहकार संपादक, क़ौमी फरमान भी मौजूद रहे।

मीटिंग के आखिर में IMPAC और क़ौमी फ़रमान टीम ने मिलकर यह अहद किया कि समाज की सही आवाज़ को मज़बूती और जिम्मेदारी के साथ हर मंच तक पहुंचाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे

तालीम और भाईचारे से ही मजबूत होगा समाज, बोले शहर काजी सैयद जियाउल आरफीन

 (फजलुर्रहमान) ​बांगरमऊ, उन्नाव।समाज में शिक्षा के प्रसार और आपसी सौहार्द...