मौलाना शहाबुद्दीन ने किसी मुसलमान को मुख्यमंत्री बनाने की माँग करते हुए सपा मुखिया को पत्र लिखा है. उन्होंने कहा कि “मैंने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को यूपी चुनाव 2027 को लेकर पत्र लिखा है, जिसमें मैंने उनसे यूपी के मुसलमानों की भावनाओं और एहसासों को याद दिलाया है. मैंने बताया कि उत्तर प्रदेश में 22 प्रतिशत मुसलमान हैं और सात फीसद यादव बिरादरी है तो सबसे बड़ी हिस्सेदारी या बहुमत है वो मुसलमानों का है.ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को चिट्ठी लिखी है जिसमें उन्होंने आगामी चुनाव में सपा द्वारा किसी मुसलमान को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की है. बरेलवी ने कहा कि प्रदेश में 22 फ़ीसद मुस्लिम आबादी है इसलिए सीएम पद पर उनका दावा मजबूत है.उन्होंने आगे कहा कि मुसलमानों ने उनके पिता मुलायम सिंह यादव जी को कई बार मुख्यमंत्री बनाया. ख़ुद अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाया, उनके भाई, चाचा, पत्नी, भतीजे..इनमें किसी को मुसलमानों ने विधानसभा में भेजने का काम किया किसी को लोकसभा में भेजने का काम किया और अखिलेश यादव के परिवार को मुसलमानों ने नवाजा.
मौलाना शहाबुद्दीन ने बढ़ाई अखिलेश यादव की मुश्किल-सपा द्वारा किसी मुसलमान को मुख्यमंत्री बनाने की मांग
Date:


The demand to nominate a Muslim CM is to support BJP from behind a curtain.