नगर की मेधावी छात्रा ने प्रथम प्रयास में ही बिहार प्रांत की पीसीएस परीक्षा की उत्तीर्ण

Date:

(फजलुर्रहमान)

बांगरमऊ, उन्नाव:नगर की एक मेधावी छात्रा ने प्रथम प्रयास में ही बिहार प्रांत की पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले का नाम रोशन किया है। आज नागरिकों ने छात्रा को फूल-मालाओं से लाद कर सम्मानित किया।
नगर के मोहल्ला खत्रियाना निवासी निहारिका मिश्रा ने प्राथमिक शिक्षा नगर के केडीएस स्कूल तथा इंटर तक की शिक्षा लखनऊ पब्लिक स्कूल से हासिल की है। बीते दिनों बिहार प्रांत में आयोजित प्रदेश की 70 वीं लोक सेवा आयोग की परीक्षा प्रथम प्रयास में ही उत्तीर्ण कर जिले का मान बढ़ाया है। फिलहाल बिहार प्रशासन द्वारा छात्रा को प्रोवेशन अधिकारी के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई। भविष्य में उसके उच्च पद पर प्रोन्नति मिलने की पूरी संभावना है। मेधावी छात्रा निहारिका मिश्रा के पिता बी के मिश्रा भारतीय जीवन बीमा निगम से सेवानिवृत्त विकास अधिकारी हैं। जबकि मां ऊषा मिश्रा गृहणी हैं। नगर के सुनील अवस्थी, सुधीर कुमार मिश्र सद्धू , आदित्य विक्रम सिंह, विवेक दीक्षित, राजेश रस्तोगी, राघवेन्द्र रस्तोगी, मनोरमा मिश्रा, राजू पांडेय व शरद अग्रवाल आदि नागरिकों ने आज छात्रा को सम्मानित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे

कुदरती क़हर –राजौरी में अचानक बाढ़ की तबाही

बारिश ने मचाई भारी तबाही जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में...