दरवाजा बंद करने को लेकर हुई कहासुनी में हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Date:

मुंबई :रेलवे अधिकारियों के अनुसार, घटना मंगलवार रात करीब 10:42 बजे अंधेरी और बोरीवली स्टेशन के बीच चर्चगेट-नालासोपारा फास्ट लोकल ट्रेन के फर्स्ट क्लास डिब्बे में हुई। ट्रेन के बोरीवली स्टेशन पहुंचने से ठीक पहले आरोपी रोशन सुवर्णा चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया था, जिसे बुधवार को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। पुलिस के मुताबिक, ट्रेन अंधेरी स्टेशन पर पहुंची थी, तभी मयंक और रोशन सुवर्णा के बीच गेट खुला रखने को लेकर बहस शुरू हो गई। रोशन दरवाजा खुला रखना चाहता था, जबकि मयंक बारिश का हवाला देकर इसका विरोध कर रहा था।

बहस के दौरान रोशन ने चाकू निकाला और मयंक के पेट में घोंप दिया। रात 11:04 बजे ट्रेन बोरीवली स्टेशन पहुंची। इसके बाद मयंक को बोरीवली स्टेशन के मेडिकल रूम में ले जाया गया, जहां प्राथमिक जांच के बाद एंबुलेंस से कांदिवली स्थित शताब्दी अस्पताल भेजा गया। हालांकि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे

एक दुनिया, एक सेहत, एक भविष्य: इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में बैठक 

लखनऊ, 24 अगस्त 2026। इंसान की सेहत सिर्फ अस्पताल...

प्रॉफेट फॉर ऑल के नातिया मुशायरे में अलग-अलग धर्मों के शायरों ने पेश की नात

मोहब्बत, अमन, भाईचारे और इंसानियत का दिया पैग़ाम (सलाम शेख़) मुंबई...