बांगरमऊ के विकास के लिए जीवनभर करता रहूंगा प्रयास: वरिष्ठ अधिवक्ता फारूक अहमद

Date:

क़ौफ़ ब्यूरो 

बांगरमऊ, उन्नाव,उच्च न्यायालय लखनऊ के वरिष्ठ अधिवक्ता, समाजसेवी और यश भारती सम्मान से सम्मानित फारूक अहमद एडवोकेट ने बांगरमऊ में प्रेस वार्ता कर क्षेत्र के विकास के लिए जीवनभर संघर्ष करने का संकल्प दोहराया।

नगर के मोहल्ला गुलाम मुस्तफा में समाजसेवी फजलुर्रहमान के आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य समाज के हर जरूरतमंद व्यक्ति की बिना किसी भेदभाव के मदद करना है। उन्होंने कहा कि वकालत उनके लिए सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि न्याय और समाज सेवा का माध्यम है।

फारूक अहमद ने बताया कि उनके प्रयासों से बांगरमऊ को तहसील का दर्जा मिला, उपनिबंधक (सब रजिस्ट्रार) कार्यालय की स्थापना हुई, बेहटा मुजावर पुलिस चौकी को थाना बनाया गया, शारदा नहर पर नया पुल बना, रोडवेज बस अड्डे की स्थापना हुई और कई गांवों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) खोले गए।

उन्होंने कहा कि अभी भी क्षेत्र के विकास के लिए उनका प्रयास जारी है। उन्होंने शासन से बांगरमऊ में पोस्टमार्टम हाउस की स्थापना और बांगरमऊ को नया जिला बनाने की मांग की है।

प्रेस वार्ता के अंत में उन्होंने पत्रकारों और क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से बांगरमऊ को जिला बनाने का सपना भी जल्द पूरा होगा।

इस मौके पर समाजसेवी सैयद सगीरुल हसन (मुन्ना भाई), मो. अजमल एडवोकेट, फजलुर्रहमान सहित कई लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे

मोबाइल बंद हो जाए, तब भी काम आता है हैम रेडियो

(गोंडा से क़ौफ़ ब्यूरो) अगर कभी बाढ़, भूकंप या किसी...

हुनर  — बाँस से बुलंदी तक, कैसे तैयार होता है ताज़िया? 

(विशेष फीचर) मुहर्रम का चाँद नज़र आते ही मुल्क के...

देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात, लोकतंत्र पर खतरा: मौलाना अरशद मदनी

जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कहा...