मुंबई पुलिस ने ज़हरीले कैप्सूल बांट रहे युवक को पकड़ कर बचा ली हजारों लोगों की जान

Date:

मुंबई(शिब्ली रामपुरी)मुंबई में मोहर्रम के जुलूस में एक युवक शामिल होता है और वह वहां पर कैप्सूल बांटना शुरू कर देता है. खबरों के मुताबिक कैप्सूल देते हुए वह युवक लोगों से कहता है कि यह ताकत के लिए है इससे आपको फायदा होगा आपके अंदर एनर्जी पैदा होगी इस तरीके की बातें करके वह कैप्सूल लोगों को बांट रहा था इससे पहले कि वह ज्यादा लोगों तक कैप्सूल बांटता उस पर शक हुआ और फिर उसको हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू की. जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो वह इधर-उधर की बातें करके पुलिस को गुमराह करने लगा लेकिन पुलिस ने जब अपने तरीके से उससे पूछताछ की तो उसने जो कुछ बताया वह न सिर्फ हैरान करने वाला था बल्कि रूह कंपा देने वाला था कि इस युवक का कितना शातिराना और गलत मकसद था और अगर यह अपने इस घिनौने मकसद को अंजाम देने में कामयाब हो जाता तो हजारों लोगों की जान जा सकती थी या फिर वह बहुत ही बुरी तरह से बीमार हो सकते थे.
मीडिया में आई खबरें तो यह कहती हैं कि जो कैप्सूल वह बांट रहा था वह जहर से कम नहीं था. पुलिस पूछताछ में इस युवक ने अपना नाम फैयाज प्रेमजी बताया और यह शिया खोजा मुस्लिम समुदाय से संबंध रखता है. यह महाराष्ट्र के ही पुणे का रहने वाला है. इसके पास से इस तरह के 14.900 जहरीले कैप्सूल बरामद हुए हैं.
इस मामले को देखकर यही कहा जा सकता है कि बेहद अफसोस की बात है कि आज किस तरह से कुछ लोग घटिया से घटिया काम करने पर उतारू हैं और न जाने उनको क्या सनक सवार है कि वह कैसे-कैसे घिनोने काम कर रहे हैं उनको शर्म भी नहीं आती. पुलिस द्वारा पकड़े गए इस आरोपी युवक फैयाज का असल मकसद क्या था और वह ऐसा क्यों कर रहा था यह अभी तक सामने नहीं आ सका है लेकिन पुलिस इसके असल मकसद का पता लगाने का प्रयास कर रही है और इस मामले की हर तरह से जांच की जा रही है.
इस घटना को देखकर मुंबई पुलिस की दिल से तारीफ करनी पड़ेगी कि किस तरह से मुंबई पुलिस ने वक्त रहते आरोपी को गिरफ्तार कर लिया वरना तो न जाने क्या से क्या हो जाता कितने लोगों की यह जान ले लेता क्योंकि बताया जाता है कि एक व्यक्ति ने जब कैप्सूल खाया तो उनकी तबीयत अचानक से बिगड़ गई और उनको अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. इस घटना को देखते हुए यहां यह कहना भी जरूरी है कि आज के समय में बहुत ज्यादा जागरूकता की जरूरत है क्योंकि समाज में जहां अच्छे लोगों की कमी नहीं है तो वहीं इस तरह के घटिया क़िस्म के गंदी मानसिकता रखने वाले लोग भी होते हैं कि जो कभी भी कहीं पर भी और किसी को भी कुछ भी नुकसान पहुंचा सकते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे

साझी विरासत–दरौली का लंगर: जहाँ मुहर्रम में मज़हब नहीं, इंसानियत को खाना खिलाया जाता है

(रिपोर्ट: विशेष फीचर) मुहर्रम का महीना आते ही उन्नाव ज़िले...

मोबाइल बंद हो जाए, तब भी काम आता है हैम रेडियो

(गोंडा से क़ौफ़ ब्यूरो) अगर कभी बाढ़, भूकंप या किसी...