मुंबई में एपीसीआर के कार्यालय का उद्घाटन किया गया इस दौरान एपीसीआर से जुड़े लोगों की मौजूदगी रही इनके अलावा कई और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग भी यहां पर पहुंचे.
मुंबई हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस अभय थिप्से और वरिष्ठ समाजसेवी शाकिर शेख ने मीडिया से बातचीत की. उन्होंने संगठन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी और बताया कि यह संगठन उन लोगों की आवाज उठाता है कि जो लोग निर्दोष होते हैं. यह संगठन नागरिक अधिकारों और कानूनी सहायता के लिए काम करने वाला एक गैर सरकारी संगठन है.

