मुंबई(शिब्ली रामपुरी) उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता आज़म खान की रामपुर स्थित जौहर यूनिवर्सिटी को गिराने के प्रस्तावित मामले को लेकर मुंबई के इस्लाम जिमखाना में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया जिसमें यूनिवर्सिटी को लेकर जो कुछ चल रहा है उस पर अफसोस जाहिर करते हुए कहा गया कि ऐसे मामले में राजनीति नहीं की जानी चाहिए क्योंकि ये एजुकेशन से जुड़ा मामला है इससे बहुत सारे छात्रों का भविष्य जुड़ा हुआ है.इस मामले पर सरकार को गंभीरता से ध्यान देना चाहिए और इस बात को समझना चाहिए कि यदि जौहर यूनिवर्सिटी को नुकसान हुआ तो इससे बहुत सारे छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा क्योंकि यहां पर बहुत सारे छात्र एजुकेशन हासिल कर रहे हैं. यूनिवर्सिटी के मामले को लेकर बदले की भावना से कोई भी कार्य नहीं किया जाना चाहिए.बैठक में तय हुआ कि केंद्र सरकार विशेष तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने यह मामला रखा जाएगा और हमें उम्मीद है कि वह इस पर गंभीरता से ध्यान देंगे.
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक अबू आसिम आज़मी. एडवोकेट यूसुफ़ अब्राहनी. आमिर इदरीसी. सरफराज़ आरज़ू.सईद खान.सलीम खान समेत काफ़ी लोगों की मौजूदगी रही.

