अभिनेता मुश्ताक खान का निधन

Date:

हिंदी सिनेमा और टीवी जगत को बड़ा सदमा पहुंचा है। मशहूर अभिनेता मुश्ताक खान का गुरुवार ,24 सितंबर 2026 को मुंबई के नानावटी अस्पताल में निधन हो गया। वह 56 वर्ष के थे।

परिवार और करीबियों के अनुसार, मुश्ताक खान पिछले कुछ दिनों से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान शाम करीब 7 बजे उनका निधन हो गया।

मुश्ताक खान ‘वेलकम’, ‘गदर: एक प्रेम कथा’, ‘जोड़ी नंबर 1’, ‘हम हैं राही प्यार के’ और ‘आशिकी’ जैसी फिल्मों में अपने सपोर्टिंग और कॉमिक किरदारों के लिए पहचाने जाते थे। उन्होंने दशकों तक हिंदी फिल्मों और टेलीविजन में काम किया और हर रोल को यादगार बना दिया।

उनके निधन की खबर से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उनके अंतिम संस्कार शुक्रवार को यारी रोड कब्रिस्तान में किए जाने की संभावना है।

-क़ौमी फ़रमान डिजिटल मीडिया नेटवर्क

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे

यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड: उरई के हासिर खान ने बचाई 14 यात्रियों की जान

यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दिल्ली से महोबा...

मानू में मुस्लिम पर्सनल लॉ पर विशेष व्याख्यान आयोजित

हैदराबाद, 24 सितंबर 2026:मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी के...

शालीमार बाग में मदीना मस्जिद का हिस्सा गिराने पर जमाअत ने उठाए सवाल

नई दिल्ली, 23 सितंबर: दिल्ली के शालीमार बाग में...