मुंबई प्रेस क्लब में द विज़डम फ़ाउंडेशन की ओर से आयोजित हुआ कार्यक्रम
मुंबई(शिब्ली रामपुरी)मुंबई प्रेस क्लब में द विज़डम फ़ाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न धर्मों से जुड़े लोगों की मौजूदगी रही और इस दौरान सभी को एक एक पौधा भी भेंट किया गया.पर्यावरण संरक्षण और मानवता के कल्याण के लिए समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि आज पर्यावरण से जुड़ी चुनौतियां लगातार बढ़ रही हैं और इसका प्रभाव केवल प्रकृति पर ही नहीं, बल्कि मानव जीवन पर भी पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण, जल संरक्षण, वृक्षारोपण और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। इसके साथ ही समाज में जरूरतमंद लोगों की सहायता, आपसी सहयोग और भाईचारे को बढ़ावा देकर मानवता की सेवा को भी प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और मानव सेवा किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें समाज के हर वर्ग की भागीदारी आवश्यक है। यदि लोग अपने स्तर पर छोटी-छोटी जिम्मेदारियां निभाएं और एक-दूसरे का सहयोग करें तो समाज और पर्यावरण दोनों के लिए सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।
कार्यक्रम में लोगों से अपील की गई कि वे पर्यावरण की सुरक्षा के साथ-साथ मानवता की सेवा के कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर एवं सुरक्षित भविष्य तैयार करने में अपना योगदान दें।
कार्यक्रम में डॉ. ज़ीनत शौकत अली. महानिदेशक विज़डम फ़ाउंडेशन.मौलाना ज़हीर अब्बास रिज़वी.डॉ. सुरिंदर कौर, असिस्टेंट प्रोफेसर, गुरु नानक कॉलेज ऑफ़ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स, सायन, मुंबई आदि की मौजूदगी रही.

