हिसा की ओर झुकती स्त्रियां

Date:

      गनीषा मंजरी

भारत भूमि स्त्रियों के उस रूप को सदा से वर्णित करती आयी है, जो करुणा, सहिष्णुता और भावनात्मक शक्ति का प्रतीक रही है। भारतीय स्त्रियां जो रिश्तों को सींचती हैं, घर को जोड़ती है, और अपने प्रेम, त्याग व ममता से समाज की नींव को मजबूत बनाती हैं। परन्तु हाल के वर्षों में, अखबारों और न्यूज चैनलों में स्त्रियों द्वारा अपने पति या प्रेमी अथवा अन्य रिश्तों की नृशंस हत्या की खबरे जिस गति से बढ़ रही है यह एक चौकाने वाला और अस्वाभाविक सामाजिक बदलाव है। यह तथ्य मात्र अपराधिक नहीं है, अपितु यह मनोविज्ञान सामाजिक दबाव प्रेम में घात और आत्मसम्मान से सम्बंधित है। जब कभी भी स्त्री अपने अंतर्मन में ठगी जाती हैं बार-बार होने वाले भावनात्मक शोषण का शिकार बनती हैं, या जब कभी भी उसे अपने अस्तित्व का मूल्य खोता हुआ प्रतीत होता है, तो उनकी निःशब्दिता में एक मौन आक्रोश का जन्म होता है। यह आक्रोश अधिकतम स्तर पर आत्महत्या में बदलता है, और न्यूनतन में हिंसक प्रवृति जागृत होती है।

बदलते समय के साथ रिश्तों की परिभाषाएं भी बदल चुकी है। प्रेम जो कभी त्याग और समर्पण का प्रतीक हुआ करता था, अब उसकी छवि में अधिकार, अपेक्षा और असंतोष का ग्रहण लग चूका है। ईधर स्त्रियां भी अब सहने की भूमिका में नहीं रहीं, क्यूंकि विकास और बौद्धिकता के स्तर पर उन्होंने उन्होंने भो नए आसमान को हुआ है। अब वो बोलना चाहती हैं, जीना चाहती हैं, सिर्फ औरों के लिए नहीं बल्कि स्वयं के लिए भी, वो सम्मान के साथ संबंधों में बंधना चाहती हैं, जहां सिर्फ अधिकार की तलवार नहीं बल्कि समझ की जमीन भी मिले। परन्तु जब यह स्थान छिनता प्रतीत होता है, और उसका स्थान धोखा, हिंसा या उपेक्षा ले लेती है, तो कई बार यह स्त्री भावनात्मक रूप से विखंडित हो जाती है। जहां कुछ स्त्रियां इसे आत्म सुधार में परिवर्तित कर देती हैं वहीं कुछ

का दर्द आक्रोश बनकर फूटता है, जो अपराध का रूप ले लेता है। यह एक सामान्य प्रवृति नहीं बल्कि एक मानसिक और सामाजिक त्रासदी है। कई स्त्रियों को अपने जीवनसाथी से भावनात्मक हिंसा झेलनी पड़ती है, बात-बात पर तिरस्कार, उपेक्षा, मानसिक दबाव, और कभी-कभी शारीरिक उत्पीड़न भी। इन सबका मानसिक असर धीरे-धीरे उसे इस कगार तक पहुंचा देता है जहां वह अपनी पीड़ा का समाधान कानून या न्याय में नहीं, प्रतिशोध में ढूंढने लगती है।

आज का डिजिटल युग स्त्रियों के सामने ऐसे कंटेंट प्रस्तुत कर रहा है जहां प्रतिशोध, चालाकी और हिंसा को ‘एम्पॉवरमेंट’ के रूप में दिखाया जा रहा है। कुछ वेब सीरीज और सस्ते उपन्यासों में ‘स्ट्रांग वूमेन’ का मतलब यह बताया जा रहा है कि वह धोखा दे, बदला ले, और निर्दय बन जाए। यह गलत दिशा है। स्त्री को मजबूत दिखाने के लिए उसे हिंसक बनाना आवश्यक नहीं। उसकी शक्ति उसकी सहनशक्ति, उसकी बुद्धिमत्ता और उसकी करुणा में है। मीडिया को यह समझना होगा कि वे किस प्रकार की मानसिकता को बढ़ावा दे रहे हैं। हमारे समाज में अभो भी स्त्रियों को पूरी तरह आत्मनिर्भर नहीं समझा जाता। वे चाहे कितनी भी योग्य हों, उनका मूल्य अक्सर उनके वैवाहिक जीवन और पारिवारिक संबंधों से जोड़ा जाता है। अगर शादी में समस्या है, तो उसे दोषी ठहराया जाता है। अगर प्रेम में असफलता है, तो उसकी नीयत पर सवाल उठाए जाते हैं। जब तक हम स्त्रियों को एक स्त्री जब हिंसा की राह चुनती है, तो वह केवल कानून का उल्लंघन नहीं करती, उस करुणा को भी मार देती है, जो उसे विशेष बनाती है। अब हमें केवल ‘महिला सशक्तिकरण’ की बातें नहीं करनी हैं, बल्कि उनके भीतर पल रही पीड़ा को भी समझना होगा।

स्वतंत्र, सोचने-समझने वालो, और निर्णय लेने वाली इकाई के रूप में नहीं स्वीकारेंगे, तब तक वे अपनी भावनात्मक असुरक्षाओं से लड़ने में अकेली पड़ जाएंगी। अकेलापन कभी-कभी उन्हें अंधकार में देता है।

हर स्त्री को यह सिखाना होगा कि दुख, धोखा या टूटन का समाधान संवाद, थेरेपी और आत्मविश्लेषण में है, न कि हिंसा में। स्कूल से ही लड़कियों और लड़कों दोनों को रिश्तों को समझ, सहानुभूति और संयम की शिक्षा देना जरूरी है। फिल्मों, सीरियल्स और सोशल नीडिया को यह समझना होगा कि वे कित्त प्रकार की मानसिकता को बढ़ावा दे रहे हैं। नहिलाओं के लिए सुरक्षित गोपनीय और प्रभावी सपोर्ट सिस्टम तैयार करना चाहिए जहां वे अपने आघात साझा कर सकें। माता-पिता को चाहिए कि वे बेटियों से सिर्फ आदर्श बनने की अपेक्षा न रखें, बल्कि उन्हे उनको असुरक्षाओं, आक्रोश और उलझनों पर खुलकर बात करने का अवसर दें।

स्त्री जब हिंसा की राह चुनती है, तो वह केवल कानून का उल्लंघन नहीं करती, उत्न करुणा को भी मार देती है, जो उसे विशेष बनाती है। यह एक सामाजिक चेतावनी है कि अब हमें केवल ‘महिला सशक्तिकरण’ की बातें नहीं करनी हैं, बल्कि उनके भीतर पल रहो पीड़ा को समझना भी सीखना होगा क्योंकि स्त्री जब टूटती है, तो समाज भी दरकने लगता है। हमें ऐत्ती दुनिया बनानी है जहां स्त्रियां अपनी असहायता को प्रतिशोध में नहीं, आत्मनिर्भरता और समझदारी में बदलें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे

“मैं रुमाना हूं… और मैं हारूंगी नहीं

(रुमाना परवीन की कहानी, एक औरत की जंग अपने...

44 उम्मीदवारों में 4 मुसलमान-जदयू ने जारी की अंतिम सूची

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सत्ताधारी पार्टी ने...

मौला अली (रज़ि)- जब इल्म बन गया इबादत का दूसरा नाम

(रईस खान) जब दुनिया ताक़त और ताज के पीछे भाग...