नहीं रहे निज़ामी :दरगाह के सज्जादनशीं सैयद मोहम्मद निजामी का बाथरूम में अचानक गीजर ब्लास्ट होने से निधन

Date:

दिल्ली की प्रसिद्ध दरगाह हजरत ख्वाजा निजामुद्दीन में एक दुखद हादसा हुआ. दरगाह के सज्जादनशीं सैयद मोहम्मद निजामी का बाथरूम में अचानक गीजर ब्लास्ट होने से निधन हो गया. Abp की ख़बर के मुताबिक यह घटना कल शाम (7 फरवरी) के समय हुई.मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सज्जादनशीं सैयद मोहम्मद निजामी ख्वाजा हसन सानी निजामी के भतीजे थे. परिवार और दरगाह के लोग इस हादसे से सदमे में हैं. बताया गया है कि गीजर ब्लास्ट के कारण बाथरूम में अचानक आग और विस्फोट हुआ, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

घटना की जांच में जुटी पुलिस

स्थानीय लोगों और दरगाह प्रशासन ने तुरंत मदद के लिए मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया. पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने घटनास्थल पर जाकर जांच शुरू की. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा तकनीकी खराबी के कारण हुआ है, लेकिन पुलिस इसकी जांच कर रही है. दरगाह के लोग और श्रद्धालु सज्जादनशीं सैयद मोहम्मद निजामी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी उनके लिए श्रद्धांजलि और दुःख व्यक्त किया जा रहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे

शख्सियत —मशीनों के दौर में इंसानियत की आवाज़ हैं मुस्तफा सुलेमान 

    (रईस खान) दुनिया आज जिस तेजी से आर्टिफिशियल...

हर समय ऑनलाइन रहना बना रहा दिमाग को बेचैन, जानिए डिजिटल थकान के बड़े खतरे

(डॉ बेनज़ीर खान) डिजिटल दौर में मोबाइल और इंटरनेट हमारी...