सफीपुर में किड्स प्ले स्कूल का इफ़्तताह

Date:

आज इतवार को सफीपुर शरीफ में मीनान किड्स प्ले स्कूल का भव्य उद्घाटन हुआ। छोटे-छोटे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुरू हुई इस नई प्ले स्कूल की रिबन कटिंग बड़ी धूमधाम से की गई।

आईपीएस अधिकारी संचित शर्मा और एसडीएम सफीपुर शिवेंद्र वर्मा ने मिलकर फीता काटा। उनके साथ नवाज़िश मोहम्मद फारूकी सज्जादानशीन दरगाह हज़रत मखदूम शाह सफी रह. अलैह और अफ़ज़ाल मोहम्मद फारूकी,ख़ानक़ाह-ए-सफ़विया, भी मौजूद रहे।

इस मौके पर स्कूल में बड़ी संख्या में मेहमान पहुंचे। सबने स्कूल के उद्घाटन पर बधाई दी और बच्चों के बेहतर एजुकेशन की दुआ की।

इस प्रोग्राम में मुख्य मेहमान थे ,
संचित शर्मा, आईपीएस
शिवेंद्र वर्मा, एसडीएम सफीपुर
बंबा लाल दिवाकर, एमएलए सफीपुर , सौरभ बाजपेयी, चेयरमैन सफीपुर, राशिद अली मिनाई , सज्जादानशीन दरगाह शाह मीना रह. अलैह, नसीम अहमद , एक्स-चेयरमैन सफीपुर,लाइक मियाँ , मुतवल्ली दरगाह ख़ादिम शाह सफी, जनाब वाक़िल अहमद ख़लीली , सज्जादानशीन शाह ख़लील मियाँ इत्यादि।

सभी ने स्कूल का दौरा किया, क्लासरूम देखे और बच्चों के लिए लगाए गए खेल के सामान की तारीफ की।

मीनान किड्स प्ले स्कूल सफीपुर के बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाई, अच्छे संस्कार और सही दिशा देने के लिए शुरू किया गया है। यहां छोटे बच्चों को नर्सरी, प्ले ग्रुप और किंडरगार्टन की आसान और मजेदार तालीम दी जाएगी। स्कूल प्रबंधन टीम ने कहा कि हमारा मकसद है कि हर बच्चा खुशी-खुशी पढ़े, खेलें और आगे बढ़े।

उद्घाटन समारोह में स्थानीय लोग, अभिभावक और इलाके के बुजुर्ग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। सबने कहा कि सफीपुर जैसे छोटे कस्बे में ऐसी अच्छी प्ले स्कूल की बहुत जरूरत थी। अब मां-बाप को अपने बच्चों को दूर भेजने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

नवाज़िश मोहम्मद फारूकी ने दुआ की कि “अल्लाह तआला इस स्कूल को बरकत दे और यहां पढ़ने वाले बच्चे क़ौम और मुल्क का नाम रोशन करें।आईपीएस संचित शर्मा साहब ने कहा, “बच्चों की तालीम ही देश का भविष्य है। इस स्कूल से सफीपुर के बच्चों को अच्छी शुरुआत मिलेगी।” एसडीएम शिवेंद्र वर्मा साहब ने भी स्कूल प्रशासन को शुभकामनाएं दीं और कहा कि प्रशासन हमेशा बच्चों की शिक्षा के लिए मदद करेगा।

मीनान किड्स प्ले स्कूल सफीपुर के लिए एक नई उम्मीद है। अल्लाह तआला इस स्कूल को तरक्की दे और यहां के बच्चे बड़े होकर अच्छे इंसान बनें। आमीन।

क़ौमी फरमान डिजिटल मीडिया नेटवर्क

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे

मौलाना बदरुद्दीन अजमल से नाराज़ हुई जमीयत उलेमा-ए-हिंद

दिल्ली :जमीयत के अनुसार, हालिया चुनावी अभियान में मौलाना...