विशाल पत्रकार सम्मेलन और संगोष्ठी में पत्रकारिता, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और पत्रकार कल्याण जैसे अहम मुद्दों पर गहन मंथन

Date:

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने कहा कि एआई केवल एक तकनीकी माध्यम है, इसका सही और गलत उपयोग इंसान के हाथ में है। उन्होंने कहा कि समाज, शिक्षा और पत्रकारिता के हित में एआई का सकारात्मक इस्तेमाल होना चाहिए।

उन्होंने अपने संबोधन में मीडिया की भूमिका को लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ बताते हुए कहा, “समाज को जागरूक करने का कार्य पत्रकारों से बेहतर कोई नहीं कर सकता। मीडिया समाज को सही दिशा देने की ताकत रखता है।मीडिया वेलबींग एसोसिएशन द्वारा पंचकूला स्थित रेड बिशप में आयोजित विशाल पत्रकार सम्मेलन और संगोष्ठी में पत्रकारिता, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और पत्रकार कल्याण जैसे अहम मुद्दों पर गहन मंथन हुआ। हरियाणा समेत कई राज्यों से पहुंचे सैकड़ों पत्रकारों की मौजूदगी में कार्यक्रम ने मीडिया जगत को नई दिशा देने का संदेश दिया।

सम्मेलन के दौरान पत्रकारों को निःशुल्क कैशलेस हेल्थ, एक्सीडेंटल और टर्म इंश्योरेंस पॉलिसियां वितरित की गईं। साथ ही स्वास्थ्य समस्याओं और आर्थिक संकट से जूझ रहे कई पत्रकारों को संस्था की ओर से आर्थिक सहायता भी दी गई।

हरविंदर कल्याण ने पत्रकार कल्याण के लिए अपने विधायक निधि से 11 लाख रुपये देने की घोषणा की, जिसका उपस्थित पत्रकारों ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया।मीडिया वेलबींग एसोसिएशन ने पत्रकारों के लिए एआई ट्रेनिंग अभियान की भी शुरुआत की। संस्था ने घोषणा की कि जल्द ही बड़े स्तर पर ट्रेनिंग कैंप आयोजित किए जाएंगे ताकि पत्रकार बदलती तकनीक के साथ खुद को अपडेट रख सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे

गंजमुरादाबाद में 4 व 5 सितंबर को बड़ी अकीदत व एहतराम के साथ मनाया जाएगा 135वाँ सालाना उर्स-ए-फ़ज़ले रहमाँ

( फजलुर्रहमान) गंजमुरादाबाद, उन्नाव।नगर में स्थित मशहूर और ऐतिहासिक...

अमेरिका में मोहन भागवत का बयान और आरएसएस पर आरोप

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने हाल ही में अमेरिका...

फ़िराक़ गोरखपुरी के जन्मदिन पर ‘गुफ़्तगू’ की अदबी बैठक

प्रयागराज शहर के करैली इलाके में अदबी संस्था ‘गुफ़्तगू’...