सुमन कल्याण 89 वर्ष की थीं और पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं। 1960 और 70 के दशक में लता मंगेशकर के दौर में संगीत जगत में अपनी एक अलग और अमिट पहचान बनाने वाली सुमन जी ने हिंदी के अलावा मराठी, बंगाली और कन्नड़ सहित कई भाषाओं में सैकड़ों यादगार गीत गाए थे।भारतीय संगीत जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। ‘आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे’ और ‘तुमने पुकारा और हम चले आए’ जैसे अनगिनत सदाबहार गानों को अपनी जादुई आवाज देने वाली दिग्गज पार्श्व गायिका सुमन कल्याणपुर का रविवार शाम मुंबई स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। यह जानकारी उनके एक करीबी दोस्त ने दी।उन्होंने हिंदी, मराठी, असमिया, कन्नड़, बंगाली, उड़िया और अन्य सहित कई भाषाओं में गाने गाए। उन्होंने भक्ति गीत, गज़लें और ठुमरियां भी गाईं। हालांकि कई लोग उनकी आवाज़ की तुलना दिग्गज गायिका लता मंगेशकर से करते थे, लेकिन कल्याणपुर ने हमेशा इस तुलना को खारिज किया।
भारतीय संगीत जगत से दुखद खबर– दिग्गज पार्श्व गायिका सुमन कल्याणपुर का 89 वर्ष में निधन
Date:

