मुंबई हिंदी पत्रकार संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम को सीएम देवेंद्र फडणवीस ने किया संबोधित
मुंबई(रईस खान/शिब्ली रामपुरी) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पहले प्रिंट मीडिया आया फिर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया फिर डिजिटल मीडिया का दौर आया और अब सोशल मीडिया का दौर भी आ गया है जिसके चलते पहले तो सिर्फ आप ही पत्रकार थे मगर अब हम भी पत्रकार बन गए हैं हम भी रोज खबर फैलाते हैं हम भी रोज खबर ट्वीट करते हैं और हम भी फेसबुक पर अपनी फोटो लगाकर खबरें लोगों तक पहुंचाते हैं तो इससे समझा जा सकता है कि आज कितनी चुनौतियां पत्रकारिता में पैदा हो चुकी हैं.
मुंबई में हिंदी पत्रकार संघ द्वारा आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि आज सवाल यह नहीं है कि कोई खबर कितनी वायरल है बल्कि सवाल यह है कि वह खबर सच्ची कितनी है और कितने तथ्यों पर परखकर उस खबर को लिखा और पेश किया गया है. इस दौरान उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक भी बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्होंने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए हिंदी पत्रकारिता के इतिहास पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला. कार्यक्रम में कई पत्रकारों और अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कई लोगों को सम्मानित भी किया गया.

