ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड 17 सितंबर 2026 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर विशाल विरोध प्रदर्शन आयोजित करने जा रहा है।
प्रदर्शन का उद्देश्य अल्पसंख्यकों, विशेष रूप से मुस्लिम समुदाय के अधिकारों की रक्षा, मस्जिदों और मदरसों की सुरक्षा तथा कथित अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना बताया गया है।
कार्यक्रम दोपहर 2:00 बजे शुरू होगा। बोर्ड ने लोगों से बड़ी संख्या में शामिल होने और एकजुटता दिखाने की अपील की है।
यह प्रदर्शन ‘सेव इंडिया सेव शरीयत’ अभियान का हिस्सा माना जा रहा है।
-क़ौमी फ़रमान डिजिटल मीडिया नेटवर्क

