नांदेड़ में बारिश के लिए उमड़ा जनसैलाब

Date:

ईदगाह मैदान में अदा की गई विशेष ‘नमाज़-ए-इस्तिस्का’

नांदेड़ शहर और आसपास के इलाकों में लंबे समय से बारिश न होने के कारण सूखे जैसे हालात पैदा हो गए हैं, जिससे किसान और आम नागरिक बेहद चिंतित हैं। इस भीषण संकट से निजात पाने और भरपूर बारिश के लिए नांदेड़ के ऐतिहासिक ईदगाह मैदान में एक विशेष सामूहिक प्रार्थना, नमाज़-ए-इस्तिस्का का आयोजन किया गया।

हजरत मौलाना मोहम्मद साद अब्दुल्ला नदवी साहब की सरपरस्ती में आयोजित इस विशेष नमाज़ में शहर और ग्रामीण इलाकों से हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के नागरिक और बुजुर्ग शामिल हुए। कड़ी धूप के बावजूद लोगों का जज्बा देखने लायक था और पूरा ईदगाह मैदान नमाजियों से भर गया था।

नमाज़ संपन्न होने के बाद बारगाह-ए-इलाही में बारिश के लिए विशेष दुआ मांगी गई। दुआ के दौरान अल्लाह की रहमत के लिए हजारों हाथ आसमान की तरफ उठ गए। इस दौरान माहौल बेहद भावुक हो गया और लोग रो-रोकर अपने गुनाहों की माफी मांगने के साथ-साथ क्षेत्र में खुशहाली और झमाझम बारिश के लिए गिड़गिड़ाते नजर आए।

दुआ में विशेष तौर पर देश व राज्य के किसानों की खुशहाली, फसलों की हिफाजत और मवेशियों को पानी की किल्लत से राहत दिलाने की प्रार्थना की गई। इस दौरान सभी समुदायों के कल्याण और शांति की भी कामना की गई।

नमाज़ और दुआ के इस ऐतिहासिक और भावुक पल की कुछ चुनिंदा और विशेष तस्वीरें प्रेस फोटोग्राफर मुनव्वर खान पठान द्वारा कैमरे में कैद की गईं, जो इस सामूहिक प्रार्थना की गंभीरता और आस्था को बयां करती हैं।

-क़ौमी फ़रमान डिजिटल मीडिया नेटवर्क

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे

सिर्फ़ बयान नहीं, लीडरशिप चाहिए

     (रईस खान) मुस्लिम समाज के सामने आज सवालों...

पैगंबर साहब की तालीम से इंसाफ़ का रास्ता

पुणे में सीरत-उन-नबी जलसा, सामाजिक बुराइयों के ख़िलाफ़ एकजुट...

हिंदी हर भारतीय की शान बन चुकी है: डॉ. गाज़ी

‘गुफ़्तगू’ की ओर से हिंदी दिवस पर संगोष्ठी और...