लखनऊ। शिक्षा हासिल करने वाले बच्चों के सपनों के रास्ते में आर्थिक मजबूरी बाधा नहीं बननी चाहिए। इसी सोच के साथ लखनऊ के कुछ डॉक्टरों, वकीलों, पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मिलकर एक छोटी लेकिन महत्वपूर्ण सामाजिक पहल शुरू की है।
इस पहल का उद्देश्य ऐसे मेधावी और जरूरतमंद विद्यार्थियों की मदद करना है, जो आर्थिक कठिनाइयों के कारण अपनी पढ़ाई जारी नहीं रख पाते या एलएलबी अथवा डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन जैसे कोर्स में दाखिला नहीं ले पाते। समूह ऐसे बच्चों को चिन्हित कर उनका एडमिशन करवाने और कॉलेज/कोर्स की फीस वहन करने का प्रयास करेगा।
पहल के अंतर्गत दो प्रमुख कोर्सों पर फोकस किया गया है एलएलबी और डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन। चयनित विद्यार्थियों की पारिवारिक एवं आर्थिक स्थिति का उचित सत्यापन किया जाएगा। सहायता केवल वास्तविक रूप से जरूरतमंद और योग्य विद्यार्थियों को दी जाएगी।
इच्छुक विद्यार्थी गूगल फॉर्म या पीडीएफ फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म प्राप्त होने के बाद टीम शैक्षणिक योग्यता, पारिवारिक पृष्ठभूमि और आर्थिक परिस्थितियों की जांच करेगी। सत्यापन के बाद योग्य विद्यार्थियों के एडमिशन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
पहल से जुड़े लोगों का कहना है कि उनका उद्देश्य किसी पर एहसान जताना नहीं, बल्कि शिक्षा के माध्यम से बच्चों के भविष्य को मजबूत बनाने में अपना छोटा योगदान देना है।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क किया जा सकता है:
डॉ. इम्तियाज अहमद (सर्जन) 7860011999
डॉ. फैजुल हसन (पूर्व अध्यक्ष, एएमयू) 9319211419
डॉ. अशफाक अहमद (वरिष्ठ पत्रकार) 7839331098
एडवोकेट इस्लामुद्दीन (अकबरी बेगम लॉ कॉलेज) 9415089019
डॉ. शिबली खान (अवध पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट)
आवेदन फॉर्म:
गूगल फॉर्म https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSdUjCVPssyMJB-y4stPJXGV-rHauo6dSp1BZ4BLeo-dS2AG0w/viewform?usp=publish-editor
पीडीएफ फॉर्म https://acrobat.adobe.com/id/urn:aaid:sc:AP:8f7fd6a2-84d8-4712-8f29-cf7014e3d8f5
शिक्षा सबका अधिकार है। आइए, मिलकर जरूरतमंद बच्चों के सपनों को रुकने न दें।
–क़ौमी फ़रमान डिजिटल मीडिया नेटवर्क

