शाहनवाज क़ादरी की दो ऐतिहासिक पुस्तकों का 28 नवंबर को दिल्ली में विमोचन

Date:

गौहर रज़ा, अशोक कुमार पांडेय और रघु ठाकुर सहित कई जानी-मानी हस्तियां होंगी शामिल

नई दिल्ली। मशहूर लेखक सैय्यद शाहनवाज अहमद कादरी की दो महत्वपूर्ण पुस्तकों का विमोचन 28 नवंबर को नई दिल्ली में किया जाएगा। यह कार्यक्रम माता सुंदरी रोड स्थित ग़ालिब इंस्टीट्यूट के सेमिनार हॉल ‘ऐवान-ए-ग़ालिब’ में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा।

इस मौके पर सैय्यद शाहनवाज अहमद कादरी की दो किताबें ‘बाग़ी हिंदुस्तान और 1857’ और ‘लहू बोलता भी है’ (उर्दू, दूसरा संशोधित संस्करण) पाठकों के सामने पेश की जाएंगी। इन पुस्तकों में इतिहास और उससे जुड़े अहम सवालों पर चर्चा की गई है।

कार्यक्रम में देश की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल होंगी। इनमें प्रसिद्ध वैज्ञानिक और शायर गौहर रज़ा, लेखक एवं इतिहासकार अशोक कुमार पांडेय, प्रोफेसर राज कुमार जैन, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. सुरेश खैरनार और समाजवादी नेता रघु ठाकुर के नाम प्रमुख हैं। ये सभी साहित्य, इतिहास और समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार भी रखेंगे।

शाहनवाज क़ादरी की इन पुस्तकों के विमोचन को इतिहास, साहित्य और सामाजिक विचारों में दिलचस्पी रखने वाले लोगों के लिए एक अहम अवसर माना जा रहा है। कार्यक्रम के आयोजक और लेखक सैय्यद शाहनवाज अहमद कादरी ने इतिहास एवं संस्कृति में रुचि रखने वाले लोगों से समारोह में शामिल होने की अपील की है।

-क़ौमी फ़रमान डिजिटल मीडिया नेटवर्क

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे

सुरक्षित इलाज के लिए मेडिकल उपकरणों का सही होना जरूरी

इंटीग्रल विश्वविद्यालय में संगोष्ठी लखनऊ। मरीजों को सुरक्षित और बेहतर...

खानकाहे सफ़विया सफीपुर में 1 नवंबर को मनाया जाएगा हजरत एजाज मोहम्मद फारूकी का उर्स मुबारक-

(फजलुर्रहमान) बांगरमऊ, उन्नाव। चिश्तिया सिलसिले की प्रसिद्ध दरगाह खानकाहे सफ़विया,...

डॉ अमृता तिवारी को मानद डॉक्टरेट उपाधि से नवाजा गया

(फजलुर्रहमान) बांगरमऊ, उन्नाव। माया इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. अमृता तिवारी...