सोमनाथ सूर्यवंशी की हत्या इसलिए की गई, क्योंकि वह दलित थे और संविधान की रक्षा कर रहे थे:राहुल गांधी

Date:

मुंबई:कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने कहा कि मैं परिवार से मिला हूं और जिन लोगों को मारा गया है और पीटा गया है, उनसे मिला हूं। उन्होंने मुझे पोस्टमार्टम रिपोर्ट, वीडियो, तस्वीरें दिखाईं गई हैं। यह सौ फीसदी हिरासत में हुई मौत है। उनकी हत्या की गई है और मुख्यमंत्री ने पुलिस को संदेश देने के लिए विधानसभा में झूठ बोला। इस युवक की हत्या इसलिए की गई क्योंकि वह दलित था और संविधान की रक्षा कर रहा था। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को सोमनाथ सूर्यवंशी के परिवार से मुलाकात की। इसके बाद राहुल ने कहा कि सोमनाथ सूर्यवंशी की हत्या इसलिए की गई, क्योंकि वह दलित थे और संविधान की रक्षा कर रहे थे। इसके अलावा राहुल विजय वाकोडे के परिवार से भी मिलेंगे, जिनकी विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के दौरान मृत्यु हो गई थी।राहुल गांधी ने कहा कि, आरएसएस की विचारधारा संविधान को नष्ट करने की है। हम चाहते हैं कि इस मामले का तुरंत समाधान हो और जिन्होंने ऐसा किया है उन्हें सजा मिले। कोई राजनीति नहीं हो रही है… विचारधारा जिम्मेदार है, क्योंकि मुख्यमंत्री ने यह बयान दिया है इसलिए मुख्यमंत्री जिम्मेदार हैं, जिन्होंने उनकी हत्या की है वे जिम्मेदार हैं और जल्द से जल्द कार्रवाई होनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे

खिराज़ ए अक़ीदत– देश के सबसे बुज़ुर्ग और ईमानदार विधायक आलम बादी आज़मी का इंतकाल

इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैहि राजिऊन। उत्तर प्रदेश की राजनीति...

जौहर यूनिवर्सिटी को गिराने के प्रस्तावित मामले को लेकर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन

मुंबई(शिब्ली रामपुरी) उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और समाजवादी...

कुदरती क़हर –राजौरी में अचानक बाढ़ की तबाही

बारिश ने मचाई भारी तबाही जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में...