साल 2025 में यूपी के मदरसों में 72 दिन अवकाश रहेगा

Date:

यूपी मदरसा शिक्षा परिषद ने हर साल की तरह अपनी अवकाश तालिका 2025 यानी हॉलिडे टेबल जारी कर दी है। मदरसों में साप्ताहिक अवकाश शुक्रवार को यानी जुमा को होगा। इसमें 33 दिन का वार्षिक अवकाश और दस दिन का शीतकालीन अवकाश शामिल है। इसके साथ ही बोर्ड ने स्थानीय प्रशासन की ओर से समय-समय पर जारी निर्देशों का मदरसों में पालन किए जाने के निर्देश दिए हैं।
उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद के रजिस्ट्रार आर. पी. सिंह ने बताया कि साल 2025 में 72 दिन मदरसे बंद रहेंगे। इन अवकाशों के अलावा वहां के अध्यापकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को 14 दिन का आकस्मिक अवकाश देय होगा। इनमें शीतकालीन अवकाश में यूपी के मदरसे एक जनवरी से 10 जनवरी तक बंद रहेंगे। जबकि वार्षिक अवकाश 26 फरवरी से 30 मार्च 2025 तक होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे

नवीन प्रतिष्ठान “सनशाइन सोलर सॉल्यूशन” का नगर में हुआ भव्य शुभारंभ

 (फजलुर्रहमान) ​बांगरमऊ, उन्नाव। ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और...

हीट स्ट्रोक से बचाव को लेकर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अशोक वर्मा ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

(फजलुर्रहमान) बांगरमऊ, उन्नाव। नगर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरमऊ...

पूर्व पालिका अध्यक्ष ने शासन द्वारा मनोनीत सभासदों को किया सम्मानित

(फजलुर्रहमान) बांगरमऊ, उन्नाव। पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष इजहार...

प्रधान शिक्षकों की समीक्षा बैठक में नए शैक्षिक सत्र पर नवीन नामांकन पर दिया गया जोर

(फजलुर्रहमान) बांगरमऊ, उन्नाव।ब्लॉक सभागार मियागंज में परिषदीय विद्यालयों के प्रधान...