ईरान में बीते साल गिरफ्तार की गई इटली की पत्रकार को रिहा कर दिया गया

Date:

पत्रकार की रिहाई के बारे में ईरानी सरकार की ओर से तत्काल कोई बयान नहीं आया है। सेसिलिया साला एक दैनिक की संवाददाता हैं। उन्हें पत्रकार वीजा पर ईरान पहुंचने के तीन दिन बाद 19 दिसंबर को तेहरान में गिरफ्तार कर लिया गया था। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी ‘ईरना’ के मुताबिक, उन्होंने देश के कानूनों का उल्लंघन किया था। अमेरिकी वारंट पर इटली में एक ईरानी इंजीनियर की गिरफ्तारी के बाद सेसिलिया को गिरफ्तार किया गया था।ईरान में बीते साल 19 दिसंबर को गिरफ्तार की गई इटली की पत्रकार को रिहा कर दिया गया है। अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी है। प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के कार्यालय ने कहा कि सेसिलिया साला को लेकर विमान तेहरान से रवाना हो गया है। इसके मुताबिक, उनकी रिहाई सुनिश्चित करने के लिए कूटनीतिक स्तर पर काफी प्रयास किए गए थे। मेलोनी ने सेसिलिया के माता-पिता को यह सूचना दे दी है। आबेदिनी को 16 दिसंबर को मिलान के मालपेन्सा हवाई अड्डे पर अमेरिकी वारंट पर गिरफ्तार किया गया था। अमेरिकी न्याय विभाग ने आबेदिनी और एक अन्य ईरानी नागरिक पर ईरान को ड्रोन प्रौद्योगिकी की आपूर्ति करने का आरोप लगाया था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे

खिराज़ ए अक़ीदत– देश के सबसे बुज़ुर्ग और ईमानदार विधायक आलम बादी आज़मी का इंतकाल

इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैहि राजिऊन। उत्तर प्रदेश की राजनीति...

जौहर यूनिवर्सिटी को गिराने के प्रस्तावित मामले को लेकर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन

मुंबई(शिब्ली रामपुरी) उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और समाजवादी...

कुदरती क़हर –राजौरी में अचानक बाढ़ की तबाही

बारिश ने मचाई भारी तबाही जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में...