दोनों युवकों ने गैस पर छोले चढ़ाए थे और फिर सो गए-सुबह दोनों की दम घुटने से मौत

Date:

दोनों मृतकों की पहचान 22 वर्षीय उपेंद्र और 23 वर्षीय शिवम के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों छोले-कुल्चे और भटूरे की ठेली लगाते थे। ये दोनों लोग बसई गांव में किराये के एक छोटे कमरे में रहते थे। पुलिस के अनुसार, दोनों ने रात में छोले गैस पर चढ़ाए और सो गए। रातभर गैस जलती रही, जिससे छोले जल गए और पूरे कमरे में धुआं भर गया। वहीं आस-पास के लोगों ने जब कमरे से धुआं निकलता देखा तो दरवाजा तोड़ा। दोनों युवकों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।जिले के नोएडा सेक्टर-70 में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां थोड़ी सी लापरवाही की वजह से दो लोगों की मौत हो गई। यहां सेक्टर 70 स्थित बसई गांव में दो युवक किराये के मकान में रह रहे थे, जिनकी दम घुटने से मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलने पर थाना फेज-3 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कमरे का दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल सेक्टर-39 पहुंचाया। यहां अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे

प्रमुख समाजसेवी फजलुर्रहमान ने की “जल ही जीवन है” के तहत पानी की बर्बादी रोकने की भावुक अपील

बांगरमऊ, उन्नाव। नगर के जाने-माने समाजसेवी फजलुर्रहमान ने बढ़ते...

मुस्लिम विरोधी माहौल के दौर में फेडरेशन ऑफ महाराष्ट्र मुस्लिम्स की अहम पहल

  (रईस खान) फेडरेशन ऑफ महाराष्ट्र मुस्लिम्स ने राज्य...

प्रोपेगंडा _ मोहब्बत, मज़हब और मायाजाल

(रईस खान) शामली की कहानी में सच आखिर किसके पास...

नाज़ुक दौर में एकता, अमन और समझदारी की ज़रूरत

मुंबई(रईस खान/शिब्ली रामपुरी)महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में हाल ही...