अगर हम मिलकर चुनाव लड़ते तो नतीजे और भी बुरे होते:संदीप दीक्षित

Date:

दिल्ली :कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अगर हम मिलकर चुनाव लड़ते तो नतीजे और भी बुरे होते। दिल्ली की जनता ने उन्हें हटाने का मन बना लिया था।दिल्ली में विधानसभा चुनाव समाप्त हो चुका है। भाजपा ने इस चुनाव में जीत दर्ज की है और सरकार बनाने की तैयारी चल रही है। इस चुनाव में भाजपा ने 48 सीटों पर और आम आदमी पार्टी ने 22 सीटों पर जीत दर्ज की है। हालांकि कांग्रेस को एक भी सीट पर जीत नहीं मिली हैं। इस चुनाव में अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली विधानसभा सीट से हार का सामना करना पड़ा है। इस सीट पर भाजपा ने प्रवेश वर्मा और कांग्रेस ने संदीप दीक्षित को उम्मीदवार बनाया था। संदीप दीक्षित को भी इस सीट पर हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि संदीप दीक्षित ने एक बार फिर अरविंद केजरीवाल को लेकर बयान दिया है।कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा, “दिल्ली की जनता ने किसी को नहीं हराया है, बल्कि अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से हटाया है। अगर हम (आप और कांग्रेस) मिलकर चुनाव लड़ते तो नतीजे और भी बुरे होते। दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल को हटाने का मन बना लिया था। अगर 10 पार्टियां भी उनके साथ गठबंधन कर लेतीं तो भी वे हार जाते।” बता दें कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदान के बाद आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह ने आरोप लगाया था कि उनके उम्मीदवारों को भाजपा ने 15 करोड़ रुपये का ऑफर दिया है। इस मामले में आम आदमी पार्टी के नेताओं की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे

सर्वधर्म रोज़ा इफ्तार के माध्यम से दिया गया आपसी एकता और भाईचारे का पैगाम 

मुंबई :मुस्लिम भाईयों के पवित्र रमज़ान महीने के अवसर...

अखिलेश यादव से मिले मेरठ के व्यापारी बताई अपनी समस्या

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश...

शहीद बच्चियों की चीखें अमेरिकी सियासत को हिला रही हैं

 (रईस खान ) ईरान के हार्मोजगान प्रांत के मिनाब शहर...