कानपुर के झकरकटी बस अड्डे को भी रीडेवलप किया जा रहा है. इस बस अड्डे को 143 करोड़ रुपये की लागत से संवारा जाएगा. इसमें शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, सिनेमाघर, और रिटायरिंग रूम जैसी सुविधाएं मिलेंगी. मार्च 2025 से इस बस अड्डे पर उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड और राजस्थान से बसों का संचालन किया जा सकता है.
उत्तर प्रदेश स्थित कानपुर को एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है, कानपुर शहर को एक नया अंतरराज्यीय बस अड्डा मिलने वाला है. इस बस अड्डे से यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी जिससे यात्री देश विभिन्न राज्यों तक सफर कर सकेंगे. कानपुर शहर को सिग्नेचर सिटी बस अड्डा मिलने वाला है, जो एक नया अंतरराज्यीय बस अड्डा होगा. झकरकटी बस अड्डे के बाद अब उत्तर प्रदेश को एक अतिरिक्त अंतरराज्यीय बस अड्डा मिलने वाला है.
सिग्नेचर सिटी बस अड्डे को जल्द ही इंटरस्टेट बस स्टेशन बनाया जाएगा. इस बस स्टेशन से हर घंटे बस मिलेंगी. यह बस अड्डा गुरुदेव पैलेस चौराहा से गंगा बैराज की टू लेन सड़क पर स्थित है. सिग्रेचर सिटी बस अड्डा सर्वसुविधा युक्त है, महाकुंभ के बाद दूसरे राज्यों से बसें सिग्नेचर सिटी बस अड्डे पर आएंगी. इस बस अड्डे के इंटरस्टेट बनने से दूसरे राज्यों में सफर करने वाले लोगों को सफर आसान होगा. सिग्नेचर सिटी बस अड्डा से नई बसों के चलने से जाम की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी. ये बसें शहर के अंदर बसों का लोड कम करेंगी.


I’m extremely inspired along with your writing skills as well as with the layout in your blog. Is that this a paid subject matter or did you modify it yourself? Anyway keep up the excellent high quality writing, it is uncommon to peer a great blog like this one nowadays!