पाकिस्तान की सरकार ने हिंदुओं और सिखों के लिए एक बड़ा फैसला लिया

Date:

पाकिस्तान पर हिंदुओं के साथ जुल्म के कई इल्जाम लगते हैं. वहां हिंदुओं को भेदभाव के साथ-साथ कई तरह की परेशानी उठानी होती है. ऐसे में सरकार के जरिए लिया गया ये फैसला काफी अहम माना जा रहा है.पाकिस्तानी सरकार ने देश में मंदिरों और गुरुद्वारों के रेनोवेशन और सजावट के लिए 1 अरब पाकिस्तानी रुपए की लागत से एक ‘मास्टर प्लान’ तैयार किया है. यह फैसला शनिवार को इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड (ईटीपीबी) के चीफ सैयद अताउर रहमान की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया.रहमान ने कहा, “मास्टर प्लान के तहत मंदिरों और गुरुद्वारों को सजाया जाएगा और 1 अरब पाकिस्तानी रुपए के बजट से विकास काम किए जाएंगे.” उन्होंने कहा, “अल्पसंख्यकों के पूजा स्थलों पर भारी मात्रा में पैसा खर्च किया जा रहा है.रहमान ने यह भी कहा कि ईटीपीबी को इस साल 1 अरब रुपये से ज्यादा का राजस्व मिला है. बैठक में देश भर से हिंदू और सिख समुदायों के मेंबर्स के साथ-साथ सरकारी और गैर-सरकारी सदस्यों ने भी हिस्सा लिया था. ईटीपीबी विकास योजना में संशोधन की जरूरत के बारे में बोलते हुए बोर्ड सचिव फरीद इकबाल ने मेंबर्स को बताया कि डिपार्टमेंट की आय बढ़ाने के लिए योजना में बदलाव के बाद अब ट्रस्ट की संपत्तियों को विकास के लिए पेश किया जा रहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे

प्रमुख समाजसेवी फजलुर्रहमान ने की “जल ही जीवन है” के तहत पानी की बर्बादी रोकने की भावुक अपील

बांगरमऊ, उन्नाव। नगर के जाने-माने समाजसेवी फजलुर्रहमान ने बढ़ते...

मुस्लिम विरोधी माहौल के दौर में फेडरेशन ऑफ महाराष्ट्र मुस्लिम्स की अहम पहल

  (रईस खान) फेडरेशन ऑफ महाराष्ट्र मुस्लिम्स ने राज्य...

प्रोपेगंडा _ मोहब्बत, मज़हब और मायाजाल

(रईस खान) शामली की कहानी में सच आखिर किसके पास...

नाज़ुक दौर में एकता, अमन और समझदारी की ज़रूरत

मुंबई(रईस खान/शिब्ली रामपुरी)महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में हाल ही...