उदयपुर फाइल्स-फिल्म की स्क्रीनिंग पर स्टे और अदालत के अन्य आदेशों ने संविधान की सर्वोच्चता को मजबूत किया है:मौलाना अरशद मदनी

Date:

दिल्ली :उदयपुर फाइल्स फिल्म की रिलीज पर हाईकोर्ट ने अंतरिम रोक लगा दी है. वहीं कोर्ट के इस आदेश पर फिल्म के खिलाफ याचिका दायर करने वाले जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी की प्रतिक्रिया सामने आई है. मदनी ने गुरुवार (10 जुलाई) को अदालत की कार्यवाही का स्वागत किया और संतोष व्यक्त किया.उन्होंने कहा हम अंतिम निर्णय का इंतज़ार कर रहे थे, लेकिन दिनभर की सुनवाई के बाद जो नतीजा सामने आया, वह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि आपत्तिजनक दृश्य हटाए जाने के बावजूद फिल्म में अब भी ऐसा सीन मौजूद है जो हमारे समाज में नफरत का जहर फैला सकता है.” मौलाना मदनी ने आगे कहा, “फिल्म की स्क्रीनिंग पर स्टे और अदालत के अन्य आदेशों ने संविधान की सर्वोच्चता को मजबूत किया है. यह एक स्पष्ट संदेश भी देता है कि कला और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर कोई भी व्यक्ति संवैधानिक और नैतिक सीमाओं का उल्लंघन नहीं कर सकता.”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे

नवीन प्रतिष्ठान “सनशाइन सोलर सॉल्यूशन” का नगर में हुआ भव्य शुभारंभ

 (फजलुर्रहमान) ​बांगरमऊ, उन्नाव। ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और...

हीट स्ट्रोक से बचाव को लेकर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अशोक वर्मा ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

(फजलुर्रहमान) बांगरमऊ, उन्नाव। नगर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरमऊ...

पूर्व पालिका अध्यक्ष ने शासन द्वारा मनोनीत सभासदों को किया सम्मानित

(फजलुर्रहमान) बांगरमऊ, उन्नाव। पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष इजहार...

प्रधान शिक्षकों की समीक्षा बैठक में नए शैक्षिक सत्र पर नवीन नामांकन पर दिया गया जोर

(फजलुर्रहमान) बांगरमऊ, उन्नाव।ब्लॉक सभागार मियागंज में परिषदीय विद्यालयों के प्रधान...