पूर्व पालिका अध्यक्ष ने शासन द्वारा मनोनीत सभासदों को किया सम्मानित

Date:

(फजलुर्रहमान)

बांगरमऊ, उन्नाव। पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष इजहार खान ‘गुड्डू’ ने अपने आवास पर शासन द्वारा मनोनीत सभासदों का सम्मान समारोह आयोजित कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी सभासदों को माल्यार्पण कर एवं अंगवस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया।

इस सम्मान समारोह के मौके पर श्री खान ने नवमनोनीत सभासदों से अपेक्षा जताई कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी और निष्ठा के साथ करें। उन्होंने कहा कि नगर को साफ-सुथरा रखना हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसके लिए जनप्रतिनिधियों को विशेष रूप से सक्रिय भूमिका निभानी होगी। साथ ही उन्होंने नागरिकों की समस्याओं को बिना किसी भेदभाव के प्राथमिकता के आधार पर सुनने और उनका समाधान कराने की अपील की।

इस दौरान मनोनीत सभासद विमल चंद्र शुक्ला, अवधेश गुप्ता तूफानी और बबलू पटेल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि वे जनभावनाओं के अनुरूप कार्य करेंगे और नगर के समग्र विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। सभासदों ने भरोसा दिलाया कि वे जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए विकास कार्यों को गति देंगे और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया और नगर के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे

प्रमुख समाजसेवी फजलुर्रहमान ने की “जल ही जीवन है” के तहत पानी की बर्बादी रोकने की भावुक अपील

बांगरमऊ, उन्नाव। नगर के जाने-माने समाजसेवी फजलुर्रहमान ने बढ़ते...

मुस्लिम विरोधी माहौल के दौर में फेडरेशन ऑफ महाराष्ट्र मुस्लिम्स की अहम पहल

  (रईस खान) फेडरेशन ऑफ महाराष्ट्र मुस्लिम्स ने राज्य...

प्रोपेगंडा _ मोहब्बत, मज़हब और मायाजाल

(रईस खान) शामली की कहानी में सच आखिर किसके पास...

नाज़ुक दौर में एकता, अमन और समझदारी की ज़रूरत

मुंबई(रईस खान/शिब्ली रामपुरी)महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में हाल ही...