एपीसीआर हेट क्राइम्स ट्रैकर वेबसाइट लॉन्च में शामिल होगी, कई बड़ी शख्सियतें

Date:

(रईस खान)

एपीसीआर ने मुल्क में मज़हबी अक़ल्लियतों के ख़िलाफ़ होने वाले हेट क्राइम्स का डेटा सामने लाने के लिए एक नई पहल का ऐलान किया है। तंजीम 6 मई 2026 को एपीसीआर हेट क्राइम्स ट्रैकर नाम की एक इंटरैक्टिव वेबसाइट लॉन्च करेगी, जिसमें 2014 से अब तक के ऐसे तमाम मामलों का रिकॉर्ड मौजूद होगा।

यह प्रोग्राम कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में शाम 4 बजे से शुरू होगा। एपीसीआर के मुताबिक, यह वेबसाइट वकीलों, सहाफ़ियों, रिसर्च करने वालों और आम लोगों के लिए एक अहम ज़रिया बनेगी, जिससे हेट क्राइम्स के रुझान को समझने में मदद मिलेगी।

इस मौके पर कई जानी-मानी शख्सियतें मौजूद रहेंगी, जिनमें सीनियर एडवोकेट और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल, सीनियर एडवोकेट संजय हेगड़े और प्रशांत भूषण, इंसानी हुक़ूक़ के पैरोकार हर्ष मंदर, राज्यसभा सांसद मनोज झा और संजय सिंह शामिल हैं।

इसके अलावा प्रोफेसर और राइटर अपूर्वानंद, सोशल एक्टिविस्ट मलिक मोहतसिम खान, सीनियर जर्नलिस्ट पामेला फिलिपोज़ और कुर्बान अली एडवोकेट सिजू थॉमस और रिसर्चर लारा जेसानी भी प्रोग्राम में शरीक होंगे।

एपीसीआर ने लोगों से अपील की है कि वो इस प्रोग्राम में आकर इस पहल को सपोर्ट करें। तंजीम का कहना है कि यह ट्रैकर मुल्क में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम साबित होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे

युवाओं का पॉलिटिक्स में आना वक्त की सबसे बड़ी जरूरत है:सहर शेख़

मुंबई(शिब्ली रामपुरी) मुंब्रा से एमआईएम की पार्षद सहर शेख...

पूर्व गृह मंत्री व विकास पुरुष स्वर्गीय पंडित गोपीनाथ दीक्षित की प्रतिमा लगाने की उठी मांग

 (फजलुर्रहमान) ​बांगरमऊ, उन्नाव.उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व गृह मंत्री और...

गंगा एक्सप्रेस वे उद्घाटन के लिए क्यों चुना गया मल्लावां, हरदोई ?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 अप्रैल को उत्तर प्रदेश...