90 के दशक का सुपरहिट गीत तुम तो ठहरे परदेसी लिखने वाले गीतकार जहीर आलम का नागपुर में निधन

Date:

मशहूर गीत ‘तुम तो ठहरे परदेसी साथ क्या निभाओगे’ लिखने वाले गीतकार जहीर आलम अब इस दुनिया में नहीं रहे. 11 मई को नागपुर में उनका निधन हो गया. 90 के दशक में उनका लिखा यह गीत काफी सुपरहिट हुआ था. इस गाने को सिंगर अल्ताफ राजा ने अपनी आवाज दी थी, जिसके बाद यह हर किसी की जुबान पर छा गया था.जहीर आलम नागपुर के मोमिनपुरा इलाके में एक छोटे से घर में रहते थे. उनका गाना भले ही बहुत मशहूर हुआ, लेकिन उनकी जिंदगी संघर्ष और आर्थिक तंगी में बीती. पिछले कुछ सालों में वे लोगों के बीच लगभग गुमनाम हो गए थे. अब उनके निधन की खबर से उनके चाहने वालों में दुख है.बताया जाता है कि ‘तुम तो ठहरे परदेसी’ शुरुआत में स्थानीय स्तर पर कव्वाली के रूप में गाया जाता था. बाद में जब अल्ताफ राजा ने इसे गाया, तो यह देशभर में लोकप्रिय हो गया. 90 के दशक में यह गाना हर जगह सुनाई देता था और आज भी लोग इसे पसंद करते हैं.इतना बड़ा हिट गीत लिखने के बावजूद जहीर आलम को इसका ज्यादा फायदा नहीं मिला. कहा जाता है कि उन्हें इस गाने के लिए सिर्फ 3 हजार रुपये मिले थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे

कौन हैं असदुद्दीन ओवैसी और कहां रहते हैं मैं पता करूंगा

मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी...

मौलाना खालिद बेग का लखनऊ दौरा और उनके स्कूलों का सफल मॉडल

  (रईस खान) देशभर में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय...

नफरत के खिलाफ डेटा का हथियार

एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स यानी एपीसीआर ने...

कन्नौज में 14 वर्षीय मदरसा छात्रा का अपहरण, बलात्कार और जबरन ‘शादी’ का मामला 

कन्नौज जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के हम्मालीपुरा इलाके...