कन्नौज में 14 वर्षीय मदरसा छात्रा का अपहरण, बलात्कार और जबरन ‘शादी’ का मामला 

Date:

कन्नौज जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के हम्मालीपुरा इलाके में स्थित मदरसा मोहसिनात में पढ़ने वाली 14 साल की एक मुस्लिम लड़की के साथ एक बेहद दर्दनाक और अमानवीय घटना घटी। लड़की कन्नौज के पास सैयदपुर सकरी गांव की रहने वाली है और लगभग एक साल से मदरसे के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी।

3 मई 2026 रविवार सुबह करीब 8 बजे लड़की मदरसे के हॉस्टल से कुछ जरूरी सामान खरीदने के लिए बाहर निकली। इसी दौरान पड़ोस के शेखपुरा निवासी दीपू पिता भोले ने उसे झांसे में फंसाया। दीपू ने कहा कि “तेरी माँ तुझे बुला रही है”। लड़की भरोसे में उसके पास गई तो उसे जबरन अपने घर ले गया। वहां उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया।

दीपू ने अपने भाई संजीव और दोस्त धीरज की मदद ली। आरोप है कि तीनों ने लड़की को बंधक बनाकर रखा। दीपू ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद दीपू ने उसके साथ बलात्कार किया। दो दिनों तक कैद रखा गया। पहचान छिपाने और जबरन ‘शादी’ का नाटक करने के लिए आरोपी ने लड़की की मांग में सिंदूर भरा, पैरों में पायल/बिछिया पहनाई और महावर लगाया। हालांकि मीडिया में आरोपी के घर में छात्रा के साड़ी में डांस का वीडियो भी वायरल है।

लड़की के लापता होने की सूचना मिलते ही मदरसा प्रशासन और परिवार , पिता अकील ने पूरे इलाके में खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

5 मई 2026 दिन मंगलवार लड़की ने किसी तरह मोबाइल फोन हासिल किया और अपनी माँ को फोन कर अपनी स्थिति बताई। उसने कहा कि वह मदरसे के सामने वाले घर की खिड़की से दिख रही जगह पर बंधी हुई है। परिवार ने तुरंत 112 पर सूचना दी और कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचा।

पुलिस और परिजनों ने दीपू के घर की छत पर लड़की को बेहोशी की हालत में बंधी हुई पाई। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां मेडिकल जांच हुई। रास्ते में होश आने पर उसने पूरा बयान दिया।

पुलिस की कार्रवाई में पीड़िता के पिता की तहरीर पर दीपू, संजीव और धीरज के खिलाफएफआईआर दर्ज की गई अपहरण, बलात्कार, पॉक्सो एक्ट आदि धाराओं के तहत। मुख्य आरोपी दीपू को गिरफ्तार कर लिया गया और पूछताछ चल रही है।

संजीव और धीरज अभी फरार हैं; उनकी तलाश जारी है। कन्नौज के एसपी विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि की और कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

यह घटना पूरे इलाके में सनसनी और आक्रोश का विषय बनी हुई है। पीड़िता का इलाज जारी है और परिवार न्याय की मांग कर रहा है। यह मामला नाबालिग लड़की की सुरक्षा, मदरसा हॉस्टलों की निगरानी और पड़ोस की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर सवाल उठाता है।

क़ौमी फरमान डिजिटल मीडिया नेटवर्क

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे

विधायक ने शादी की 25वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई

(फजलुर्रहमान) बांगरमऊ, उन्नाव। राजनीति की व्यस्तताओं के बीच विधायक श्रीकांत...

हैदराबाद की मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी ने 2026-27 सत्र से नए कोर्स शुरू किए

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक MANUU फिल्म मेकिंग कोर्स लॉन्च...

मटियामऊ कांड – एक मासूम की मौत और हमारी सोच

 (रईस खान) हरदोई के मल्लावां इलाके के मटियामऊ गांव...

केरल मुस्लिम सियासत–क्या यह पैटर्न मुस्लिम वोटरों और उम्मीदवारों के लिए बेहतर है !

(रईस खान) केरल में इस बार मुस्लिम वोटरों और उम्मीदवारों...